GA4

बिकरु कांड में खुशी दुबे, क्षमा दुबे, शांति दुबे, रेखा अग्निहोत्री व उनके 2.5 साल के मासूम को शुरुआती FIR में नाम ना होने के बाद भी 10 महीनों से जेल में क्यों? – संजय सिंह

Spread the love
पत्र संजय सिंह

संजय सिंह आम आदमी पार्टी ने लिखा राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल को पत्र, खुशी दुबे व अन्य निर्दोष महिलाओं को रिहा किये जाने की उठाई माँग।

सेवा में,
महामहिम राज्यपाल महोदया , उत्तर प्रदेश।
विषय – कानपुर बिकरु कांड में खुशी दुबे . क्षमा दुबे , शांति दुबे , रेखा अग्निहोत्री व उनके 2.5 साल के मासूम बेटे को विधि विरुद्ध तरीके से शुरुआती FIR में नामजद ना होने के बाद भी 10 महीनों से जेल में रखे जाने के सम्बंध में।

महोदया,
निवेदन के साथ आपके संज्ञान में लाना है कि कानपुर के बिकरु कांड में कई महिलाओं को नियम कानून को ताक पर रखकर पिछले 10 महीनों से जेल में रखा गया है।
जिसमें प्रमुख नाम –
नाबालिग खुशी दुबे पत्नी अमर दुबे, व अमर दुबे की माँ क्षमा दुबे,
विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री व हीरु दुबे की माँ शांति दुबे शामिल हैं।
1. नाबालिग खुशी दुबे पत्नी अमर दुबे : – बिकरु काण्ड में अमर दुबे का एंकाउंटर हुआ था के तीन दिन पहले खुशी दुबे से उसकी शादी हुई थी, पुलिस के रिकॉर्ड में खुशी दुबे के विरुद्ध पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, खुशी दुबे नाबालिग है, उसकी गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया में मामले ने तूल पकड़ा तो कानपुर के तत्कालीन एस.एस.पी. दिनेश कुमार ने दिनांक 12 जुलाई 2020 को मीडिया में बयान दिया की खुशी दुबे निर्दोष है, और उसको रिहा कर दिया जाएगा, जबकि पिछले 10 महीने से खुशी दुबे जेल में बीमार हुई। कई बार उसे अति गंभीर हालत में बाराबंकी व लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, उसको खून की उल्टियां हुईं, इन घटनाओं से परिवार के लोग डरे और सहमें हुए और उन्हें अपनी बेटी के जीवन की चिंता है कि कहीं जेल में उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए, उसका जीवन न चला जाए। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल है कि जब स्वयं तत्कालीन एसएसपी मान चुके हैं की खुशी दुबे निर्दोष है तो उसे किस आधार पर जेल में रखकर 10 महीने से यातनाएं दी जा रही हैं ?
2. अमर दुबे की माँ क्षमा दुबे : – पिछले 10 महीने से अमर दुबे की माँ क्षमा दुबे को भी जेल में रखा गया है। पुलिस प्रशासन और सरकार यह बताने में नाकाम है की अमर दुबे की माँ क्षमा दुबे क्यों जेल में बंद है ? उनका बिकरू काण्ड से क्या लेना देना?
3. रेखा अग्निहोत्री : – प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा अग्निहोत्री विकास दुबे के घर में काम करने वाली वह महिला है जिसे उसके 2 बच्चों , 7 साल की बेटी व् 2.5 साल के बेटे के साथ जेल में रखा गया है, रेखा अग्निहोत्री के विरुद्ध भी पुलिस कोई ठोस प्रमाण या साक्ष्य देने में नाकाम रही है, किसी के घर में काम करने वाली 2 बच्चों की माँ अपराधी कैसे हो सकती है ? इसका कोई जवाब न तो सरकार के पास है और न ही प्रशासन के पास।
4. हीरु दुबे की माँ शांति दुबे : – शान्ति दुबे भी पिछले 10 महीनों से जेल में हैं, हीरु दुबे को बिकरू काण्ड में अभियुक्त बनाया गया है, हीरु दुबे की माँ को किस अपराध में, किस आधार पर जेल में रखा गया है? इस सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन कोई ठोस प्रमाण नहीं दे पाया है। उपरोक्त मामलों से यह साफ तौर पर जाहिर हो रहा है की उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ जी की सरकार प्रतिशोध दुर्भावना और नफरत के आधार पर काम कर रही है, इसको लेकर लोगों के मन में भारी कष्ट और रोष है, विशेष तौर से महिलाओं के साथ ऐसा जुर्म, ऐसी यातना और ऐसी नफरतपूर्ण कार्यवाही ने सबको हिलाकर रख दिया है, इस घटना ने देश के संविधान और कानून की मर्यादा को भी तार – तार किया है। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आप स्वयं एक महिला होने के नाते महिलाओं के दर्द को भली भांति समझ सकती हैं , कृपया इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर नियम कानून का पालन कराने व उपरोक्त महिलाओं को अतिशीघ्र रिहा करवाने की कृपा करें।

हम खोजी पत्रकारिता का एक समूह हैं। हम 20 वर्षो से निरंतर अपने खोजी पत्रकारिता की बदौलत क्रिस्चियन मिशनरियों की सनातन धर्म के खिलाफ रची साजिशो व जय भीम जय मीम के झूठे नारे का पर्दाफाश कर रहे हैं। हम आखिरी सच मिडिया के माध्यम से आप तक भ्रामक खबरों के मायाजाल में फंसी सच्ची खबर देने का एक साधन है। जो की संसाधन की कमी से जूझ रहे।आप अपने कमाई की थोड़ा सा हिस्सा देकर हमें प्रेरित कर सकते हैं। आप समाचार के नीचे प्रदर्शित QR कोड को स्कैन करके य यूपीआई 8090511743@postbank के माध्यम से उचित सहयोग कर सकते हैं।

सहयोग/अनुदान

कृपया ज्यादा से ज्यादा लोगो तक हमें स्थापित करवाने में हमारी मदद करें।
समाज के हर दबी आवाज की आस-
www.aakhirisach.com

जन सरोकार से जुड़ा विज्ञापन

कृपया सब्सक्राइब करे व लाइक कमेंट जरूर करें। बिकरू काण्ड में पर सवाल सरकार शासन व समाज से।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!