मर्यादा और रिश्तों की हत्या।
आज के सामाजिक मूल्यों पर ईसाईयत का दुष्प्रभाव ही है। जो कि सामाजिक व पारिवारिक रिश्तों को भी तार तार कर दिया है। जबकि इस प्रकार से सामाजिक मूल्यों का ह्वास, हमें कहीं का नहीं छोड़ेगा।सोंचो हम कहां से चले और कहां आ गये। क्या इस समाज की परिकल्पना सनातनी व्यवस्था में है?
और यदि नहीं है तो इसका मूल कारण व उसका निवारण। खोजिये?
उसके पहले आज के परिवेश की एडवांस कल्चर को देखिये, जहां मर्याद व रिश्ते व विश्वास का कैसे बलात्कार होता है।

भांजा अपने ननिहाल आता-जाता था मामा की। कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। भांजा नई नवेली मामी के संपर्क में आया। दोनों के बीच रिश्ते से अलग दोस्ती हुई और दोस्ती एक अलग रिश्ते में बदल गई। ये रिश्ता इतना आगे बढ़ा कि भांजे ने मामी और मामी ने भांजे के साथ रहने का फैसला कर लिया। मामी और भांजे घर से भाग गए और शादी कर ली।
ये मामला बिहार का है। यहां के जमुई जिले के लखीसराय के चानन प्रखंड के मननपुर के रहने वाले एक शख्स की शादी पास के ही प्रखण्ड की युवती से हुई थी। ये शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद रतनशाह टोला के रहने वाले भांजे का ननिहाल आना जाना शुरू हुआ।
भांजे की मामी से दोस्ती हो गई। और ये दोस्ती मामी भांजे से अलग रिश्ते में बदल गई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। प्यार इतनी ऊंचाई पर पहुंच गया। एक दिन मामा ने अपने भांजे को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद खूब बवाल हुआ।
ऐसी ही घटनाओं के बाद मामी ने भांजे के साथ भागने का फैसला कर किया। एक दिन मामा घर पर नहीं थे। मौका मिलते ही मामी अपने प्रेमी बने भांजे के साथ फरार हो गई। मामी और भांजे ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। और दोनों ने शादी कर ली। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भांजा अपनी मामी की मांग में सिन्दूर भर रहा है। पत्नी बनी मामी पति बने अपने भांजे के पैर छू रही है। दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भांजा मुंबई में ऑटो चलाने का काम करता था। मामा और मामी भी मुंबई में रहते थे। भांजे का मुंबई में ही रहने अपने मामा के घर आना जाना था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। लॉकडाउन में मामा मामी और भांजा सब बिहार में अपने घर आए। और सबके सामने इस रिश्ते का खुलासा हुआ। भांजे और मामी ने यहाँ एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।
सम्भव हो तो कम से कम १/- मासिक सहयोग करें।