प्यार किया है कोई चोरी नही की, यादव युवक नें दलित युवती से किया मन्दिर में विवाह परिजनों नें किया बेदखल।
सलोन। एक दूसरे के प्यार में डूबे प्रेमी युगल को घरवालों की बंदिशें रास नहीं आई। जब परिजनों ने उनका प्यार स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने बाबा माधव दास मंदिर पहुंचकर शादी रचा ली। इस दौरान लड़का और लड़की के घर वाले भी मौजदू रहे। लेकिन इस प्रेम विवाह से दूरी बनाकर रखी। वही लड़के और लड़की के पिता ने प्रेमी दम्पति को घर से दूर रहने की चेतावनी दी है।
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे मीरा मजरे करेमुआ गांव का है। इसी गांव की रहने वाले अनूप राज यादव (19) पुत्र सदाशिव यादव और दलित युवती ममता गौतम (18) पुत्री सुरेंद्र कुमार से पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों की मुलाकात गांव में हुई। फिर एक दूसरे को दोनों प्रेमी युगल अपना दिल दे बैठे। घर वालो को पता ना चले इसके लिए दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं का मिलना जुलना फिल्मी कहानी की तरह छुप छुप कर चलता रहा। वही जब प्यार परवान चढ़ा और दोनों के घर वालो को पता चला तो दोनों के परिजनों ने युवक और युवती पर बंदिशे लगाना शुरू कर दिया। परिवारों की रजामंदी न मिलने के बावजूद प्रेमी युगल ने एक दूसरे का साथ देने की ठानी।

इस बीच मोहब्बत की आग में झुलस रहे प्रेमी युगल अपनी आप बात जिला धर्म जागरण प्रमुख राम सजीवन गौड तक पहुचाई। जिसके बाद लड़का लड़की और उनके परिजनों को बाबा माधव दास मन्दिर प्रंगण में बुलाया गया।पहले दोनों परिजनों से बात की गई। लेकिन परिजनों ने बेटे और बेटी को अपनाने से इनकार कर दिया।
इसके बाद हनुमान मन्दिर में ले जाकर हिन्दू रीति रिवाज से उनकी शादी करा दी गई। वही दोनों प्रेमी युगल के परिजनों ने अपने अपने बच्चो को चेतावनी दी है कि भूल से भी अब उनकी चौखट पर कदम ना रखना। इस सम्बंध में जिला धर्म जागरण प्रमुख राम सजीवन ने कहा है कि दोनों के प्यार करने की जानकारी मिली थी। लड़की दलित जाति से थी इसलिए उन्हें शादी से एतराज था। प्यार किया है कोई चोरी नही की है। संगठन दोनो प्रेमी दम्पति को सुखमय ग्रहस्थ जीवन बसाने काण्ड आशीर्वाद दिया है।

Please Save www.aakhirisach.com आज एक मात्र ऐसे न्यूज़ पोर्टल है जोकि "जथा नामे तथा गुणे के साथ" पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है। हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं। यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे। UPI : aakhirisach@postbank Paytm : 8090511743