फ्रांस ने गूगल पर 4,400 करोड़ का, पब्लिशर्स के साथ विवाद के मामले में लगाया जुर्माना।
पेरिस। गूगल (Google) और फ्रांस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। Google पर फ्रांस में 500 मिलियन यूरो (करीब 4,400 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। फ्रांस ने Google पर पब्लिशर्स के साथ विवाद के मामले में कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का दोषी बताते हुए ये कार्रवाई की है।
क्या है मामला?
फ्रांस कंपटीशन रेगुलेटर ( France’s competition regulator) ने Google पर 500 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाते हुए कहा कि दिग्गज टेक कंपनी को पब्लिशर्स के समाचार उपयोग करने के बदले भुगतान करना होगा। फ्रांस के एंट्रीट्रस्ट वॉचडॉग ने Google को अस्थायी तौर पर उन आदेशों को ना मानने का दोषी करार दिया है, जिसके तहत फ्रांस के न्यूज पब्लिशर्स को उनके कंटेंट का इस्तेमाल करने के बदले Google को मुआवजा देना है।

दो महीना का अल्टीमेटम।
इस मामले में अमेरिकी टेक कंपनी Google को दो महीने का वक्त दिया गया है। कंपनी को दो महीने के अंदर एक प्रस्ताव पेश करके बताना होगा कि आखिर वो न्यूज एजेंसियों और पब्लिशर्स को उनके कंटेंट के बदले मुआवजा कैसे देगा। अगर Google दो महीने में यह करने में फेल रहा तो उसे प्रतिदिन के हिसाब से 900,000 यूरो (करीब 1 मिलियन डॉलर) का अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।

इस आदेश के उल्लंघन का है आरोप।
वहीं Google ने इस कार्रवाई को निराशाजनक बताया है। गूगल ने कहा है, कुछ पब्लिशर्स के साथ एक समझौता करने के कगार पर है। इससे पहले फ्रांसीसी एंटीट्रस्ट एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में समाचार प्रकाशकों के साथ तीन महीने के भीतर बातचीत करने के लिए Google को अस्थाई आदेश जारी किए थे और उन आदेशों का उल्लंघन करने के लिए कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।

Please Save www.aakhirisach.com आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि "जथा नामे तथा गुणे के साथ" पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है। हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं। यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों केवल द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे। UPI : aakhirisach@postbank Paytm : 8090511743