GA4

शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक किया आर्थिक शारीरिक व मानसिक बलात्कार, डाक्टर बनते ही बदला गिरगिट की तरह रंग शादी से इनकार।

Spread the love
शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी डाॅक्टर फरार, बिना बताए कर ली दूसरी शादी

 

मध्य प्रदेश के धार में एक युवती ने अपने प्रेमी का 10 साल तक हर तरीके से ख्याल रखा। MBBS और PG की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। उसका पक्का मकान बनवाया, बाइक भी दिलाई। प्रेमी के डॉक्टर बनते ही लोन पर कार भी दिलाई, लेकिन अपने पैरों पर खड़ा होते ही प्रेमी डॉक्टर ने दूसरी शादी कर ली। अब प्रेमिका टीचर ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमिका ने आरोपी की 10 साल की पढ़ाई पर कुल 46 लाख रुपए खर्च किए।

युवती बचपन से करती थी प्यार में हुई कंगाल।

यह दोस्ती, प्यार और धोखे की कहानी धार जिले के धनपुरी के एक गांव की है। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े और पढ़ाई में अव्वल थे। युवती 2009 में टीचर बन गई। लड़का डाॅक्टर बनना चाहता था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब थी। गांव में टपरीनुमा मकान था। एक ही समाज के होने के कारण लड़की के घर लड़के का आना-जाना था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। घरवाले भी राजी थे, लेकिन उसने धोखा दिया। अब पीड़िता की रिपोर्ट पर डाॅक्टर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आराेपी डाॅक्टर फरार है।

दोनों पढ़ने में अव्वल थे। एक साथ स्कूल में पढ़े। युवती 2009 में 12वीं पास कर शासकीय सेवा में शिक्षिका बन गई। लड़का पढ़ने में अव्वल था, डाॅक्टर बनना चाहता था। लेकिन घर की माली हालत खराब थी। गांव में टपरीनुमा मकान था। एक ही समाज के होने के कारण लड़की के घर लड़के का आना जाना था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। घरवाले भी राजी थे। लड़की ने होने वाले पति को एमबीबीएस, पीजी की फीस अपने वेतन से भरी बल्की उसे घुमने के लिए बाइक भी दिलवाई।

डाॅक्टर बनने के बाद उसे कार भी लोन पर खरीद कर गिफ्ट कर दी। लेकिन डाॅक्टर ने नौकरी लगते ही पीड़िता को धोखा देकर अन्य युवती से शादी रचा ली। अब पीड़िता की रिपोर्ट पर डाॅक्टर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आराेपी डाॅक्टर फरार है। फरियादिया ने 29 जून को स्थानीय थाने पर अपने पिता के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

बताया कि जामन्या-पगारा का रहने वाला दिलीप पिता श्याम ठाकुर मेरे घर के पडोस में 2008 में पढ़ने के लिए रहने आया। हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जान पहचान से आगे बढ़कर हम एक दूसरे को पसंद करने लगे। दिलीप मुझसे शादी करना चाहता था। उसने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही थी। पीड़िता 2009 से शासकीय सेवा में बतौर शिक्षिका के पद पर है।

आरोपी डाॅक्टर ने शादी की बात कहकर मेरे साथ पिछले 10 वर्षो में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मेरे परिवार में मेरे माता पिता को भी नौकरी लगते ही शादी करने का भरोसा दिलवाता था। 2017 को कोर्स पूरा होने के बाद दिलीप सेंधवा के निजी करूणा अस्पताल में नौकरी करने लगा। धीरे-धीरे बात करना कम कर दी और शादी से मना कर दिया।

21 जून 2021 को बिना बताए किसी और लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी आरोपी के मामा से मिली। आरोपी ने 2010 से 2019 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पिड़िता अब आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा के साथ मेडिकल काउंसिल से प्रमाण पत्र रद्द करवाना चाहती है।

Portion

​​​​

पीड़िता ने मकान भी बनवाया पीड़िता ने बताया कि जब दोनों के परिजन शादी के राजी थे। तो मैंनें अपनी नौकरी से मिलने वाले वेतन से आरोपी दिलीप का जामन्या स्थित गांव में पक्का मकान बनाने के लिए करीब 8 से 10 लाख खर्च किए। एमबीबीएस और पीजी की फीस और अन्य खर्च करीब 25 लाख खर्च किए। करीब 1 लाख की बाइक खदीद कर दी। इसी के साथ दिलीप ने मुझसे कार की बात कही तो करीब 10 लाख रुपए की कार मैनें लोन लेकर दिलवाई। जिसकी किस्तें आज भी मेरे खातें से कट रही हैं।

 

Please Save

www.aakhirisach.com

आज एक मात्र ऐसे न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।

यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।

UPI : aakhirisach@postbank

Paytm : 8090511743

Share
error: Content is protected !!