गया जिले की नैली पंचायत के बेलवादीह गाँव के मंडल समुदाय नें हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाइयत ग्रहण किया।

गया: बिहार के गया जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है। मामला जिले के नगर प्रखंड के नैली पंचायत के बेलवादीह गांव का है, जहां खास लोगों की बस्ती है। इस बस्ती में एक साल पहले तक सब कुछ ठीक था। लेकिन, अचानक लोगों ने ईसाईयों की ओर से आयोजित प्रार्थना सभा में जाना शुरू कर दिया और फिर धीरे-धीरे पूरी बस्ती के लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। बस्ती में रहने वाले 25 हिंदू परिवारों ने सहर्ष ईसाई धर्म अपना लिया और अब वे इस धर्म का ही पालन कर रहे हैं।
(वीडियो ग्रैब)
इस वजह से हुआ हृदय परिवर्तन।
दरअसल, बीते साल बस्ती में रहने वाली महिला केवला देवी के बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बेटे को कई डॉक्टरों से दिखाने के बाद वो थक चुकी थी। ऐसे में किसी ने उसे बताया कि ईसाई धर्म के किसी के पास चली जाओ। इसके बाद ईसाई धर्म के कई लोग बस्ती पहुंचे और उसके घर में प्रार्थना की और उसके बेटे को नीर दिया, जिससे वह स्वस्थ हो गया। ये देख खास बस्ती के अन्य परिवारों में भी ईसाई धर्म के प्रति रुचि बढ़ती गई।
लोग अपनी परेशानी को लेकर उनके पास जाने लगे। उनकी परेशानी दूर भी होने लगी। दरअसल, बस्ती के पास स्थित वाजिदपुर गांव में किसी के घर में हर रविवार को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता था। उसी प्रार्थना सभा में बस्ती के सभी महिला-पुरुष शामिल होने गए और हिन्दू धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म को अपना लिया है।
महिलाओं ने कही ये बात।
धर्म परिवर्तन कर चुकी महिलाएं बताती हैं कि ईसाई धर्म में महिला सिंदूर नहीं लगाती हैं। ऐसे में उन्होंने भी सिंदूर लगाना बंद कर दिया। उनकी मानें तो जब वे प्रार्थना सभा में जाती हैं तो स्नान कर बिना श्रृंगार और सिंदूर के जाती हैं। जबकि अन्य दिन वे सिंदूर लगाती हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने लालच देकर या जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य नहीं किया है। बल्कि उन्होंने स्वेच्छा से हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया है।
महिलाओं ने कहा कि अब हिंदू देवी-देवताओं पर विश्वास नहीं रहा, इसलिए पूजा-पाठ भी बंद कर दी है। इधर, धर्म परिवर्तन कर चुके पुरुष मनोज मांझी ने बताया कि ऐसे भी महादलित होने के कारण हिंदू मंदिरों में जाने पर रोक था। लेकिन ईसाई धर्म में ऐसा कुछ नहीं है। पहले भी मंदिर में पूजा-पाठ नहीं करते थे, अब भी नहीं करते है।

Please Save
www.aakhirisach.com
आज एक मात्र ऐसे न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।
हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।
यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।
UPI : aakhirisach@postbank
Paytm : 8090511743