पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी।

भीषण गर्मी और उमस से बेहाल मेरठ को सोमवार से राहत मिल सकती है। रविवार को ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी मानसूनी बारिश के आसार हैं। बारिश का यह सिलसिला 19 से 22 जुलाई तक जारी रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। 22 जुलाई तक उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर मानसून की अति सक्रियता भी देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह से मेरठ और आसपास आसमान में बादल छाये रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हुई। मेरठ में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। हालांकि रात में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिन का पारा समान्य से तीन और रात का एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 74 दर्ज हुआ। बारिश की कमी से जूझते मेरठ को सोमवार से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग और निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार सोमवार से मेरठ सहित वेस्ट यूपी और उत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। मेरठ में 72 घंटों की अवधि में मध्यम से मूसलाधार बारिश के आसार हैं। यदि अनुमान सही साबित हुए तो मानसून के सीजन में ये पांच दिन मेरठ को अच्छी बारिश देने वाले होंगे।
Please Save
www.aakhirisach.com
आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।
हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।
यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।
UPI : aakhirisach@postbank
Paytm : 8090511743