क्षणिकाऐं खबरों की पर एक नजर। विपिन नें लगवाई कोविड टीका।
दिनांक:-22-07-2021 दिन गुरुवार
विपिन विश्वकर्मा ने ली कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज।
अफवाहों पर ध्यान ना दें ,सभी नागरिक समझदारी के साथ वैक्सीनेशन जरूरी करवाएं
कोरोना से लड़ाई में वैक्सीनेशन ही एक मात्र उपाय
खेतासराय (जौनपुर) ।कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए वैक्सिंन लगवाना जरूरी है। बृहस्पतिवार दोपहर को मीडिया कर्मी विपिन विश्वकर्मा ने सीएचसी सोंधी अस्पताल में कोविशिल्ड वैक्सीन 18+ का पहला डोज लेकर वैक्सीनेशन के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
श्री विश्वकर्मा ने बताया वैक्सीनेशन लगवाना बहुत जरूरी है। वैक्सीन ही कोरोना से बचने का एकमात्र सहारा है ।जनपद के समस्त नगरवासियों के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की अपील भी है। वैक्सीन सभी नागरिकों को समय से लगवा लेना चाहिए ताकि करोना की तीसरी लहर से जनपद वासियों जंग जीत सके। अफवाहों पर ध्यान ना दें सभी नागरिक को समझदारी के साथ वैक्सीनेशन जरूरी करवाएं
ऑक्सीजन की कमी से नहीं गई किसी जान” बयान को राष्ट्रीय झूट किया जाए घोषित : आगा यूनुस.
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि संसद में जिस प्रकार मोदी सरकार ने कहा कोरोना काल मे कोई ऑक्सीजन के बिना किसी मौत नही हुई। ये एक राष्ट्रीय झूठ से कम नही है। ये देश के लोगों का अपमान है और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार कर दी है इस सरकार ने। ऐसा सफेद झूठ बोलने का साहस जनविरोधी मोदी सरकार ही कर सकती है। देश के लोग ऑक्सिजन की कमी से मरते रहे जो देश ने सामने खुलेआम देखा और खुद एहसास किया। देश के लोगो के दर्द पर मरहम लगाने के बजाए ये सरकार लोगों के दर्द पर नमक छिड़क रही है और लोगो का उपहास उड़ाया रहा है। देश इतने बड़े झूठ को बर्दाश्त नही कर सकता। देश अब इंतेजार कर रहा है कि मोदी सरकार को जल्द उखाड़ फेंके। मोदी सरकार देश से माफी मांगे।
जन कल्याण समिति एक ऐसी संस्था जिसने समाजसेवा के क्षेत्र में किए सराहनीय कार्य।
लॉकडाउन में गरीब व जरूरतमंदों की मदद।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की मदद।
यह कार्य संस्था पिछले 4 वर्षों से लगातार कर रही है।
संस्था से जुड़ने के लिए संपर्क करें
Reg.ag64829
इमरान खान : मो. नं. 8077779012
एफडीए टीम ने अभियान चलाते हुए भरे खाद्य पदार्थों के सेंपल।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर के अंतर्गत जट्टारी कस्बे में स्थित प्रतिष्ठान राकेश इंडस्ट्रीज से सरसों के तेल का एक नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज लिया। टप्पल कस्बे में स्थित प्रतिष्ठान इंदिरा ऑयल मिल्स से एक सरसों के तेल का नमूना भरा। अलीगढ़ शहर में थाना बन्नादेवी के अंतर्गत विशाल मेगा I मार्ट से अरहर की दाल का एक नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने लिया। अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बरौली विधायक ने की बेसिक शिक्षा विभाग में हुई बहाली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग।
लखनऊ में सरकारी आश्वासन संबन्धी समिति की बैठक में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने भाग लिया। समिति के बेसिक शिक्षा विभाग संबन्धी आश्वसनों पर चर्चा हुई। जिसमें शिक्षा मित्रों के मानदेय को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि जनपद अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग
के अध्यापकों को शहर के निकटस्थ तैनाती दिये जाने के उद्देश्यों से गत तीन वर्षो में छोटे-छोटे कारणों से शिक्षकों को निलम्बित कर उनके मन पसंद स्कूलों में सम्बद्ध किये जाने का खेल अधिकारियों द्वारा निजी हित के उद्देश्य से किया गया है और पुनः अपनी मर्जी से बहाल भी किया। जबकि सरकारी नियमावली के अन्तर्गत अगर किसी कर्मचारी को दण्ड स्वरूप निलम्बित किया जाता है तो उसे सम्बद्ध किसी दूरस्थ स्कूल से किया जाना चाहिए था। गत तीन वर्षो में जिले में इस प्रकार के कई गम्भीर प्रकरण हुये हैं। बरौली विधायक ने जनपद अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में गत तीन वर्षो में निलम्बित एवं सम्बद्धीकरण के प्रकरणों की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। प्रमुख सचिव ने इस प्रकरण में शीघ्र जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह व विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता उपस्थित रहे।
सरकार के खिलाफ अब और उग्र और तेज होंगे प्रदर्शन : विवेक बंसल।
लखनऊ में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ये कार्यवाही ये संदेश दे रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार के इशारे पर विरोध प्रदर्शन को पुलिस का सहारा लेकर विफ़ल कर रहे हैं। लेकिन उन्हें ये मालूम होना चाहिए कि अब भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और तेज़ होंगे। चाहे सरकार कितने भी प्रतिबंध लगाए। कांग्रेसजन हर प्रतिबंध को तोड़कर भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अलीगढ़ शहर कैसे स्मार्ट सिटी है नगर निगम बताए : इमरान खान।
समाजसेवी इमरान खान ने कहा कि दो दिन हुई बारिश ने स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के सभी दावों की हवा निकाल दी है। बारिश का पानी लोगों के घरों तक मे घुस गया है। निचले मोहल्लों की बात नहीं करते, शहर का ऐसा कोई इलाका नही है जहां जलभराव की समस्या ना हो। सेंटर पॉइंट, रामघाट रोड़, मेरिस रोड़, रेलवे रोड़, तस्वीरमहल, दोधपुर अमीर निशा ये सब शहर के मुख्य बाजार और चौराहा है। जहां पर जलभराब की समस्या रही।अलीगढ़ को स्मार्ट बनाने के दावे सिर्फ कागज़ी हैं क्या नगर निगम के अधिकारी इस पर स्मार्ट सिटी के लिए कुछ कहेंगे। हालात ये हैं कि शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं सफाई व्यवस्था बिल्कुल खराब है। क्या इस जलभराव का कोई स्थायी समाधान होगा शहर के अधिकतर हिस्सों में पीने का पानी नही है। क्या नगर निगम के पास इसका स्थायी समाधान है अगर नही तो अलीगढ़ स्मार्ट कैसे बनेगा। इमरान खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं वोट मांगने के लिए नेता लोग अपने घर से निकलना शुरू करेंगे तो हमारी सभी प्रत्याशियों से अपील है कि इस हालात में आप दौरा कीजिये जिससे आपको भी वहां के हालात का पता हो सके कि गरीब आदमी कैसे अपना जीवन जीने को मजबूर है।
जलभराब व जल निकासी के लिए नगर निगम के इन नंबरों पर करें संपर्क।
पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ-साथ जलभराव की समस्या हो गई है। जिसको लेकर अपर नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त महाप्रबंधक जल अधिशासी अभियंता जल निगम सहायक अभियंता जल अवर अभियंता जल और सभी सीवर प्रभारी के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। अब जलभराव एवं जल निकासी के लिए नागरिक नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त 70426 02888, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह 94110 90288 महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा 82183 21633 अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन 95579 80846 सहायक अभियंता जल लक्ष्मण सिंह 9456210426 अवर अभियंता जल हेमेंद्र गौतम 6396570824 सीवर प्रभारी मुबाशिर आदिल 91050 53449 वशिष्ठ मौर्य 91 99974 51666 दिव्यांशु 79069 58525 चंदन सिंह 91 81266 63444 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ-साथ नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 एवं कंट्रोल एंड कमांड सेंटर नंबर 05712750250 व्हाट्सएप हेतु अहसन रब 9568001883 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया मूसलाधार बारिश के दौरान कुछ समय के लिए जलभराव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है नगर निगम अपने सीमित संसाधनों के बल पर दिन-रात जल निकासी के लिए तत्पर्य है। नागरिक सीधे इन नंबरों पर जलभराव और जल निकासी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं : आगा यूनुस।
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि स्मार्ट सिटी का चेहरा जरा सी बारिश में बेनकाब होने पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए शर्मनाक बयान है। मेयर मो. फुरकान न जाने कौन से विकास कार्य का ढोल इस हाहाकार की परिस्थिति में भी बजाकर जनता का अपमान खुलेआम कर रहे है।बारिश बीते 24 घंटे से नही हुई है लेकिन अब तक शहर के काफी हिस्से तलैया बने पड़े है। जिसमे मेरिस रोड से सांसद आवास का रास्ता भी शमिल है। जनप्रतिनिधियों को अपने विफल होने के चलते जनहित में इस्तीफा देना चाहिए। क्या ऐसे लोगों के नेतृत्व में अलीगढ़ की समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त हो पाना संभव है।
गोण्डा पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार।
सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। थाना गोण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तमंचा लहराने वाले भूरा उर्फ विष्णु गौतम पुत्र कौशल किशोर निवासी माती थाना गोण्डा को कासका नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भूरा के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस कार्यवाही में उ. नि. जनमेद सिंह, कांस्टेबल सतीश कुमार, शिवम शर्मा शामिल रहे।
क्वार्सी पुलिस ने नशीला पाउडर बेचने वाले को किया गिरफ्तार।
थाना क्वार्सी पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले शारिक पुत्र भूरा निवासी जीवनगढ़ थाना क्वार्सी तिकोना वाली मस्जिद के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शारिक के कब्जे से 380 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
खैर पुलिस ने दो वांछित व दो वारंटी बदमशन को किया गिरफ्तार।
थाना खैर पुलिस ने 2 वांछित सुमित पुत्र गुड्डू निवासी पीपली थाना गोण्डा, मोहित पुत्र उदयसिंह निवासी मोनी नगरिया थाना लोधा को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 2 वारंटी बदमाश गोपाल पुत्र राजवीर, गोवर्धन पुत्र बच्चू सिंह निवासीगण रसूलपुर थाना खैर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, उ. नि. योगेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, कांस्टेबल आकाश शर्मा, रामावतार शामिल रहे।
सासनीगेट पुलिस ने दो वांछित बदमाशों को किया गिरफ्तार।
थाना सासनीगेट पुलिस ने 2 वांछित बदमाशों करनपाल पुत्र प्रेमपाल, राजेन्द्र सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासीगण सरायमान सिंह थाना सासनीगेट को आगरा रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, उ. नि. संजीव कुमार, अरविंद कुमार, कांस्टेबल धर्मेश कुमार, श्रीकृष्ण शामिल रहे।
4जी न्यूज अलीगढ़ के सौजन्य से।
Please Save
www.aakhirisach.com
आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।
हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।
यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।
UPI : aakhirisach@postbank
Paytm : 8090511743