GA4

बसपा के फैजाबाद सम्मेलन में ब्राह्मण उत्पीड़न व खुशी दुबे रहे मुख्य मुद्दे।

Spread the love

 

आयोध्या: अयोध्या रामनगरी पहुंचे बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर में रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। साथ ही सरयू का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मिश्र ने कहा कि भाजपा अगर सोचती है कि प्रभु राम केवल उसके हैं,तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। भगवान राम सबके हैं उनसे ज्यादा हमारे हैं।

उन्होंने कहा कि शासन से उपेक्षित व पीड़ित ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए ब्राम्हण सम्मेलन शुरू किया जा रहा है। कहा हम धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करते। रामलला पर राजनीति नहीं करते।हम भगवान राम में आस्था रखते हैं। रोजाना सुबह उनकी पूजा करते है। 2022 के चुनाव में बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेंगी। किसी भी दल से गठबंधन न करके केवल जनता व सर्वसमाज से ही पार्टी गठबंधन करेगी। पहले भी सर्व समाज से गठबंधन कर चुनाव जीत कर हम सरकार बना चुके हैं।

ब्राह्मण हत्याओं पर सरकार को घेरा। 

आयोध्या में हुए बसपा के पहले ब्राह्मण सम्मलेन में पार्टी ने भाजपा को सूबे में हुए ब्राह्मण हत्याओं के मामले पर जमकर घेरा। बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा ने अपने भाषण में ब्राह्मण समाज को अपने पक्ष में साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। परशुराम के नाम से शुरू हुए उनके वक्तव्य में सतीश मिश्रा ने जनेऊ से लेकर ख़ुशी दुबे के साथ हो रहे भेदभाव को भी जमकर उठाया। साथ ही उनका दावा था कि भाजपा सरकार के इस दौर में 400 से अधिक ब्राह्मणो ने अपनी जान गवा दी है।

जनेऊ पहनने पर आज बनाया जाता है मजाक।

बसपा के महासचिव ने आयोध्या में कहा कि लोग उनका भी जनेऊ पहनने पर मजाक बनाते है लेकिन उन्हें अपने जनेऊ पर गर्व है। उन्होंने आगे दोहराया कि समाज को आज हर जगह मजाक का पात्र बनाया जा रहा है जिसका बड़ा कारण समाज में एक जुटता न होना है।

परशुराम के वंशज है अपने मन से भय निकालिये।
अपने भाषण में पूरी तरह से भाजपा व सपा पर विस्फोटक दिखे सतीश मिश्रा ब्राह्मण समाज को परशुराम के नाम से भी अपने पाले में लाने का प्रयास करते नहीं भूले। मिश्रा ने कहा कि हम परशुराम के वंशज है किसी से नहीं डरते व अपने हक़ को लेना जानते है।

400 से अधिक ब्राह्मणो की हुई हत्या।
ब्राह्मण हत्या पर चुप्पी तोड़ते हुए बसपा महासचिव ने सरकार को घेरते हुए 400 से अधिक समाज के लोगो की हत्या का दोषी बताया। उन्होंने कहा कि हमारे 400 से अधिक लोगो की हत्या की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

ख़ुशी दुबे के माध्यम से हो रहा है उत्पीड़न।
ख़ुशी दुबे प्रकरण को उठाते हुए उन्होंने बताया कि कैसे सरकार ने एक नाबालिग लड़की को जेल में रखे जाने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीने से ख़ुशी जेल में है लेकिन सरकार ने उसकी जमानत याचिका ख़ारिज कराने को लेकर जेल अधीक्षक से पत्र लिखवाया था। उन्होंने साथ ही बताया कि जिस सुधार गृह में ख़ुशी दुबे बंद है वहां दो कमरों में 48 अन्य लड़किया भी बंद है।

Please Save

www.aakhirisach.com

आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।

हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।

यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।

UPI : aakhirisach@postbank

Paytm : 8090511743

Share
error: Content is protected !!