GA4

मजनू प्‍यार में इस कदर पागल हो गया की वह सीधे आइपीएस अफसर ही बन बैठा। असली नहीं, नकली वाला।

Spread the love

झाझा (जमुई)। प्‍यार में लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। ये तो आपने अब तक देखा और सुना होगा। पर बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है। अररिया जिले का एक मजनू प्‍यार में इस कदर पागल हो गया की वह सीधे आइपीएस अफसर ही बन बैठा। असली नहीं, नकली वाला। लेकिन उकसा तेवर और हनक असली से कम नहीं था।

दरअसल, अररिया जिला के बतरबाड़ी गांव के असरफ अली उर्फ राजा की शादी साल भर पहले झाझा में तय हुई थी। शादी के बाद लड़का और लड़की आपस में बातचीत करने लगे। दो-तीन महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। लेकिन इस बीच लड़की पक्ष को लड़का और उसके परिवार वालों का व्यवहार ठीक नहीं लगा और रिश्‍ता तोड़ दिया। इससे लड़का नाराज हो गया। उसने उसी लड़की से शादी के लिए कई जतन किए। यहां तक की सीने पर ब्‍लेड चलाते हुए वीडियो तक भेजी और जान देने की धमकी दी। लेकिन इतने से भी जब बात नहीं बनी तो गंदी हरकत करने लगा। लड़की के वाटसएप पर गंदी तस्‍वीर और वीडियो भेजना, फोन काल करने का सिलसिल शुरू कर दिया।

एसपी और थानेदार दोनों रहे परेशान।

लड़की को परेशान करने से जब बात नहीं बनी तो असरफ अली उर्फ राजा जमुई का एसपी बन गया। इसके लिए उसने फोन में एक एप डाउनलोड किया और उसमें जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल का सरकारी नंबर डाला। इसके बाद एसपी बनकर झाझा थानेदार को फोन किया और लड़की पक्ष पर चार घंटे के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लेकिन थानेदान जब लड़की वालो के घर पहुंचा तो उसे मामला झूठा प्रतीत हुआ। इसके बाद उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद असरफ अली ने रात में थानेदार को फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। साथ ही एसपी को भी थानेदार के सरकारी नंबर से फर्जी काल कर गालियां दीं।

इस तरह मामले की सच्‍चाई आई सामने।

इस बीच जब मामले की सच्‍चाई जानने के लिए पुलिस लड़की वाले के घर पर गई। घर वालों ने युवक के बारे में सबकुछ बता दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआइ वीरभद्र सिंह के नेतृत्‍व में एक टीम अररिया भेजी गई। टीम ने होटल में छापेमारी कर युवक को गिरफतार किया। यह जानकारी एएसपी अभियान सुधांशु कुमार और एसडीपीओ सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्‍होंने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसके ऊपर झाझा थाने में तीन केस दर्ज किए गए हैंं।

Please Save

www.aakhirisach.com

आज एक मात्र ऐसे न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।

हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।

यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।

UPI : aakhirisach@postbank

Paytm : 8090511743

Share
error: Content is protected !!