युवा शिक्षक अभिषेक सक्सेना के साथ उसके प्यार में ऐसा क्या हुआ कि वह आत्महत्या को मजबूर हुआ।

सांकेतिक चित्र
निजी कॉलेज के युवा शिक्षक अभिषेक सक्सेना के साथ उसके प्यार में ऐसा क्या हुआ कि वह आत्महत्या को मजबूर हुआ। इतना ही नहीं, उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर आत्महत्या करते हुए दिखाकर क्यों जान दे दी। तीन साल से जिस युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक से ऐसा क्या हुआ कि उसमें दरार आ गई। वहीं जिस युवती ने अभिषेक द्वारा आत्महत्या के बाद खुद उसके दोस्तों को खबर दी, वह पुलिस के संपर्क में आने के बाद क्यों और कहां गायब हो गई। ऐसी क्या वजह थी, जिसकी वजह से युवती अभिषेक को ब्लैकमेल कर रही थी। इस आत्महत्या में इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस और परिवार तलाश रहे हैं। हालांकि पुलिस की एक टीम उस युवती की तलाश में लगाई गई है।
उसकी सही लोकेशन आदि का भी पता लगाया जा रहा है।
तड़के जब पुलिस को इस घटना की खबर मिली और पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची तो एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम की ओर से बताया गया कि यह हन्नान के कमरे में रात को ही आकर रुका था। वह आधी रात के बाद से ही किसी युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। फिर उसे दिखाकर इसने आत्महत्या की। इसी युवती ने ही अभिषेक के दोस्तों को जानकारी दी और दोस्तों के जरिये एएमयू स्टाफ व पुलिस को खबर मिली। जब पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल करके पूछा गया तो युवती ने खुद का पता आगरा बताया। इसके बाद सुबह होते ही एक पुलिस टीम आगरा भेजी गई। मगर वह पता गलत बताया गया। बाद में पता चला कि युवती अलीगढ़ की रहने वाली है और फिरोजाबाद में भी उसका निवास है। दोपहर में उसकी लोकेशन अलीगढ़ में ही थी। जब पुलिस ने फिर उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद से पुलिस का माथा ठनका हुआ है।
आखिर युवती क्यों गायब हुई है।
पुलिस की शक की सूई एक बार उस युवती पर हुई है। क्योंकि युवती द्वारा सक्सेना के दोस्तों को सूचना देने व पुलिस को भी जाँच में सहयोग न करना पुलिस को पता फर्जी बताया जाना प्रमुख शक के कारण हैं।
तीन साल पहले किसी समारोह में हुई थी मुलाकात।
मृत अभिषेक के भाई अरविंद व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि युवती की अभिषेक से मुलाकात किसी समारोह में तीन साल पहले हुई थी। इसके बाद से दोनों में प्रेम संबंध थे। हालांकि परिवार को कोई जानकारी अब तक नहीं थी। बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे बड़े भाई अरविंद से बातचीत में उसने इस युवती का जिक्र करते हुए कहा था कि वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। इस पर भाई ने कहा था कि वह परेशान न हो। बृहस्पतिवार सुबह आकर आगे बात करेंगे, मगर इससे पहले उसकी आत्महत्या की खबर मिल गई।
एएमयू छात्र के आने पर भी आगे बाकी जानकारी।
पुलिस ने जहां उस छात्रा की तलाश में एक टीम को लगाया है। वहीं अभिषेक जिस दोस्त के कमरे में था, उस एएमयू छात्र को भी बुलाया गया है। हो सकता है कि वह काफी कुछ जानकारी दे सके। वहीं उसके साथियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एएमयू स्टाप का बयान।
एएमयू अधिकारियों के अनुसार, सुलेमान छात्रावास में बीती रात एक महिला का फोन आया और उसने बताया कि अभिषेक कुमार नाम के शख्स ने उससे फोन पर बात करते हुए धमकी दी थी कि वह कमरा नंबर 100 में आत्महत्या कर लेगा। हालांकि कमरा पंजीकृत नहीं था। उसके नाम पर वह अंदर मृत पाया गया, जब एएमयू स्टाफ वहां पहुंचा।
एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद पीड़िता कैसे हॉस्टल के कमरे में रह रही थी।
पुलिस का दावा।
वह पिछले सात दिनों से छात्रावास में रह रहा था, जबकि उसने अपने किराए के आवास को छोड़ दिया था, जहां वह पहले रह रहा था। अभिषेक कुमार सक्सेना के परिजनों का आरोप है कि आगरा की रहने वाली एक महिला ने कुमार को अपनी जान देने के लिए मजबूर किया था। “वह उसके साथ एक वीडियो कॉल पर थी जब उसने यह चरम कदम उठाया। वह मेरे भाई को ब्लैकमेल कर रही थी, ”उसके बड़े भाई अश्विनी कुमार ने आरोप लगाया। पीलीभीत की रहने वाली पीड़िता पिछले तीन साल से अलीगढ़ में रह रही थी। पुलिस ने कुमार के परिवार के सदस्यों द्वारा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। . सिविल लाइंस थाने के थाना प्रभारी रवेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
Please Save
www.aakhirisach.com
आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।
हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।
यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।
UPI : aakhirisach@postbank
Paytm : 8090511743