बूढ़ी माँ के मकान पर बेटे ने जबरन कब्जा कर, मारा पीटा स्थानीय प्रशासन मौन।
सलोन। वृद्भ विधवा माँ के मकान पर बेटे ने जबरन मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत महिला ने स्थानीय पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक की। कुछ दिन बाद वृद्ध महिला थक हार कर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जंहा पर एसडीएम दिव्या ओझा ने सलोन कोतवाली को जांच कर कब्जा दिलाये जाने का निर्देश दिया।
परन्तु आज भी महिला को अपने मकान में रहने के लिये दर दर को ठोकरें खानी पड़ रही है। सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा समसपुर खालसा निवासी आसमा बानों पत्नी स्व0 मुकीम अहमद अपने छोटे बेटे के साथ बम्बई में मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण करती है। महिला के पति मुकीम अहमद ने अपने जीवन काल मे बड़े बेटे शकीब अहमद से तंग आकर पूरी सम्पति अपनी पत्नी आसमा बानों के नाम बैनामा कर दिया था। जिसके बाद वह गांव के मकान में ताला बंद कर अपने छोटे बेटे के साथ बम्बई चली गयी।
एक माह पूर्व बड़ा बेटा शकीब अहमद अपने परिवार के साथ आकर माँ के मकान का ताला तोड़कर उस पर जबरन कब्जा कर लिया था। जब वह अपने मकान में रहने के लिये आयी तो बेटे ने उसे मारपीट कर भगा दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि कोतवाली में शिकायती पत्र दिये जाने के बाद हल्का सिपाही मेरे बड़े बेटे के कहने पर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। जिसकी शिकायत महिला ने कई बार स्थानीय कोतवाली से लेकर उच्चाधिकारियों से की।
परन्तु आज तक वृद्ध महिला को न्याय के लिये दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने यह बताया कि मामला राजस्व से सम्बंधित है। जिसके बाद कोई कार्यवाही की जायेगी।
Please Save
www.aakhirisach.com
आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।
हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।
यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।
UPI : aakhirisach@postbank
Paytm : 8090511743