GA4

यूनेस्को, काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर विश्व धरोहर में शामिल इकलौता मन्दिर जिसका नाम उसके रचनाकार पर, दुनिया में भारतीय मंदिरों व अतुल्य स्थापत्य को पहचान दिलाता शिव मंदिर।

Spread the love

यूनेस्को ने तेलंगाना में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर को #विश्व_धरोहर में शामिल कर लिया है।दुनिया अब भारतीय मंदिरों और उसके अतुल्य स्थापत्य को पहचान दे रही है।वारंगल स्थित यह शिव मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है, जिसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया….

नई दिल्ली:27.07.2021
अभय कान्त मिश्रा(अधिवक्ता,सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया)

बता दें कि रामप्पा मंदिर को 13वीं शताब्दी की इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जाता है। सरकार की ओर से वर्ष 2019 में एकमात्र नामांकन के रूप में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया था।

प्रेस रिलीज जारी कर यूनेस्को ने बताया।

रूद्रेश्वर मंदिर का निर्माण काकतीय राजा रूद्रदेव ने 12वीं शताब्दी में करवाया था। इस मंदिर में एक हजार स्तंभ हैं। इसलिए इसे हजार स्तंभों वाला मंदिर भी कहते हैं। इसके निर्माण में जिन पत्थरों का उपयोग हुआ है वह पानी में भी नहीं डूबते। यह मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह अकेला ऐसा मंदिर है जो एक तारे के आकार का है। खास बात यह है कि यहां एक ही छत के नीचे भगवान शिव और विष्णु के साथ सूर्य देव की मूर्ति है। इसलिए इसे त्रिकुटल्यम भी कहते हैं। आमतौर पर भगवान शिव और विष्णु के साथ ब्रह्मा की प्रतिमा होती है।रूद्रेश्वर मंदिर वारंगल की हनमकोंडा पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर के मुख्य दरवाजे पर भगवान शिव के प्रिय नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। इसे काले पत्थर को तराश कर बनाया गया है। मंदिर में स्तंभों पर बहुत ही बारीक वास्तुकला है। इसमें सुई से भी बारीक छेद हैं। खास बात यह है की इस मंदिर में विराजमान देवों को मंदिर के किसी भी कोने से देखने पर कोई स्तंभ बीच में नहीं आता है। मंदिर के निर्माण में 72 साल लगे। इसमें पांच फुट ऊंची भगवान गणेश की भी एक प्रतिमा है। इसकी नींव में बालू भरी हुई है, जो इसके भूकंपरोधी होने का प्रमाण है। इसे ‘सैंडबॉक्स’ तकनीक कहा जाता है।
इस मंदिर के निर्माण के दौरान बेहतर नक्काशी और उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। इस मंदिर का प्रभावशाली प्रवेशद्वार, हजार विशाल खंभे और छतों के शिलालेख आकर्षण केंद्र हैं।

https://twitter.com/UNESCO/status/1419253703115169794?s=19

यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे विशेष स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं। यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वावधान में करती है। इसका उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है, जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढ़ियों के लिए और मानवता के हित के लिए संरक्षण करें।

भारत की धरोहर

भारत के 38 यूनेस्को विरासत स्थलों में से 31 सांस्कृतिक धरोहर हैं। सात 7 प्राकृतिक धरोहर हैं और एक मिश्रित धरोहर है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में अब भारत के 48 स्थान शामिल हैं। साल 2020 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर और ओरछा शहरों को यूनेस्को के विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किया गया था। विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाने वाला प्रमुख प्राकृतिक धरोहर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान है। इसे 1985 में विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया। अन्य एक प्रमुख उद्यान मानस वन्यजीव अभयारण्य को जून 2011 में सूची में शामिल किया गया।

Please Save

www.aakhirisach.com

आज एक मात्र ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जोकि “जथा नामे तथा गुणे के साथ” पीड़ित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा कर उनकी आवाज मुख्य धारा तक ले जा रहा है।

हाथरस केस से लेकर विष्णु तिवारी के मामले पर निष्पक्ष पत्रकारिता से आखिरी सच टीम के दिशा निर्देशक ने अपना लोहा फलाना दिखाना समाचार पोर्टल पर मनवाया है। सवर्ण, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जातियों का फर्जी SC-ST एक्ट के मामलों से हो रहे लगातार शोषण को ये कुछ जमीन के आखिरी व्यक्ति प्रकाश में लाए हैं।

यह पोर्टल प्रबुद्ध व समाज के प्रति स्वयंमेव जिम्मेदारों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे आने वाले आर्थिक भार को सहने के लिए इन्हे आज समाज की आवश्यकता है। इस पोर्टल को चलाये रखने व गुणवत्ता को उत्तम रखने में हर माह टीम को लाखों रूपए की आवश्यकता पड़ती है। हमें मिलकर इनकी सहायता करनी है वर्ना हमारी आवाज उठाने वाला कल कोई मीडिया पोर्टल नहीं होगा। कुछ रूपए की सहायता अवश्य करे व इसे जरूर फॉरवर्ड करे अन्यथा सहायता के अभाव में यह पोर्टल अगस्त से काम करना बंद कर देगा। क्योंकि वेतन के अभाव में समाचार-दाता दूसरे मीडिया प्रतिष्ठानों में चले जाएंगे। व जरूरी खर्च के आभाव में हम अपना काम बेहतर तरीके से नही कर पायेंगे।

UPI : aakhirisach@postbank

Paytm : 8090511743

Share
error: Content is protected !!