पत्नी के नैइहर चले जानें से गुमसुम हुए युवक नें सई नदी में कूद जान दी।
सलोन। पत्नी के मायके जाने से झुब्ध युवक ने नदी में कूद कर जान दे दी। देर रात तक नदी के आसपास परिजनों ने खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नही हाथ लगा। सुबह युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर उसे पीएम के लिए भेजा है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के सलोन देहात ग्राम सभा अंतर्गत अली हसन का पुरवा निवासी नंदलाल(32)पुत्र जगन्नाथ मंगलवार की देर शाम सलोन परशदेपुर मार्ग स्थित सई नदी में कूद गया। युवक के नदी में कूदने की खबर पर परिजनों ने युवक की खोजबीन शरू कर दी। रात में ही गोताखोरों के माध्यम से युवक को नदी में जाल डाल कर ढूंढ़वाया गया। लेकिन युवक का कही अता पता नही चला।
मंगलवार सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले थे। तभी युवक का शव सई नदी में उतराता मिला। जिसके बाद गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
परिजनों की माने तो पांच वर्ष पूर्व युवक की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। पत्नी के जाने के गम में युवक शराब का आदि हो गया था। और पत्नी की याद में गुमसुम रहने लगा था।
थानाध्यक्ष सलोन पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शव को सई से निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
सहयोग करें हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
UPI us 8090511743@postbank, Paytm, Phonepe or Googlepay.