GA4

असलहे के दम पर छेड़छाड़, लड़की के भाई नें दूसरे दिन पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

Spread the love

सलोन। खेत से लौट रही महिला के साथ तमंचे के बल पर युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। लेकिन उसकी मोटर साइकिल घटनास्थल पर छूट गई।

वही दूसरे दिन सुबह महिला के भाई ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी युवक को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के रामचेरी का पुरवा मजरे जौदहा गांव की महिला का ससुराल रतासो गांव में है। कुछ दिन पूर्व महिला अपने मायके रामचेरी का पुरवा गई थी। रविवार की शाम महिला खेत से वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव का मनोज कुमार पुत्र राजाराम वर्मा महिला को रास्ते मे रोककर छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। वही महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देख युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला।

सोमवार की सुबह तमंचे के साथ महिला के भाई ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक के पास तमंचा बरामद हुआ है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सहयोग करें हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।

UPI-8090511743

Share
error: Content is protected !!