सीधी पुलिस का कारनामा, यूट्यूबर कनिष्क तिवारी व पत्रकारो का थानें में अर्धनग्न करके किया फ़ोटो सेशन।

सीधी जिले की पुलिस ने पत्रकारों को थाने में बुलाकर अर्धनग्न अवस्था में खड़ा कर दिया है। इनमें से ज्यादातर यूट्यूब चैनल चलाते हैं। सबसे बाएं दाढ़ी वाले हैं कनिष्क तिवारी। कनिष्क बघेली में अपने यूट्यूब चैनल पर खबरें चलाते हैं। उनके चैनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं।
बताया गया है कि इन पत्रकारों ने भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के खिलाफ ख़बरें चलाई थीं, जिससे शुक्ला नाराज़ थे। उनके कहने पर सीधी पुलिस ने कनिष्क और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी आईडी से भाजपा सरकार और विधायकों के खिलाफ लिखते और ख़बरें दिखाते हैं। फ़िलहाल इस तस्वीर से मीडिया जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
कनिष्क तिवारी के बारे में बताया जा रहा है कि वे न्यूज़ नेशन के भी पत्रकार हैं। देखें ये-
मध्यप्रदेश के यूट्यूब पत्रकार हैं, BJP विधायक के खिलाफ खबर चलाई.
https://aakhirisach.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220222-WA0011.jpgपुलिस ने नंगा कर दिया. pic.twitter.com/FHgB6r7cjR
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 7, 2022