GA4

सेवानिवृत डिप्टी एसपी रैंक अधिकारी आफताब आलम, नौकरानी से उसके घर में बलात्कार के अभियोग में भेजे गये जेल।

Spread the love


उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक सेवानिवृत डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी आफताब आलम को अपनी नौकरानी से बालात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार (8 अप्रैल, 2022) को राजधानी की आशियाना पुलिस ने रतनखंड स्थित आफताब आलम के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, इस दौरान उसने पुलिस को भी धमकाने की भी कोशिश की।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले साल 12 अक्टूबर को पहली बार घटी। आशियाना थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय का कहना है, कि पीड़िता लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करके अपना जीवन-यापन कर रही थी। इसी क्रम में वो रिटायर्ड डीएसपी आफताब आलम के घर में भी काम करती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लंबे वक्त से आफताब आलम की बुरी नजर उस पर थी।



12 अक्टूबर 2021 का दिन था, जब आफताब आलम उसके घर आया। उस दौरान वो घर पर अकेली ही थी। मौका पाकर आरोपित ने उसके साथ रेप किया और किसी से भी इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी। इसके साथ ही आरोपित ने ये भी कहा कि अगर उसने (पीड़िता) गलती से भी किसी से इसका जिक्र किया तो वो उसकी हत्या कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता काफी डर गई। साथ ही वो सतर्क भी हो गई।

दूसरी बार किया रेप

पहली बार रेप करने के बाद आफताब आलम की हिम्मत बढ़ गई। एक सप्ताह के बाद आरोपित एक बार फिर से पीड़िता के पहुँच गया। वहाँ उसने फिर से पीड़िता से रेप किया। हालाँकि, इस बार पीड़िता ने उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उसने अपने पति को दिखाया।

पहले तो उनकी हिम्मत नहीं हुई, लेकिन फिर किसी तरह हिम्मत करके थाने गए और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, साथ ही उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की। उच्चाधिकारियों की दखल के बाद केस दर्ज होते ही आफताब आलम फरार हो गया। वो फरार होते हुए भी पीड़िता पर समझौते के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच उसे पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से दबोच लिया। हालाँकि, बीमारी का हवाला देते हुए उसने बचने की कोशिश जरूर की, लेकिन उसका मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!