आ.स.स.स. ने श्री राम नवमी पर भगवान राम से मांगी देश मे सामान्य वर्ग पर हो रहे संविधानिक उत्पीड़न पर रोक !
जातिगत आरक्षण के खात्मे से ही आएगा राम राज : चोपड़ा
मोगा (कैप्टन सुभाष शर्मा) आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अभय कांत मिश्रा व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर जिला प्रधान नानक चोपड़ा के नेतृत्व में स्थानीय श्री कृष्णा मंदिर, चोंक शेखा में श्री राम नाम का जाप कर रामनवमी मनाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष
आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति
व
अधिवक्ता (सर्वोच्च न्यायालय)

पंजाब प्रदेश अध्यक्ष
आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति
जिसमें पंजाब प्रदेश उप प्रधान कुणाल बांसल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भगवान श्री राम की मूर्ति पर भगवा सिरोपा डालकर उनसे आशीर्वाद लिया गया। कुणाल बाँसल द्वारा प्रभु श्री राम को भोग लगाया गया। समिति के सदस्यों द्वारा श्री राम नाम का एक हजार एक जाप किया गया।
इस मौके समिति के सदस्यों द्वारा प्रभु श्री राम को एक भावनात्मक मांगपत्र भी दिया गया। समिति के सदस्यों ने भगवान राम के समक्ष खड़े होकर श्री राम के जन्म दिवस के उपलक्ष में उनसे जनरल कैटेगरी (सामान्य वर्ग ) के साथ हो रहे संविधानिक उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की।
इस मौके नानक चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र शासित भाजपा देश की पूर्व सरकारों की तरह देश में जातिवाद का खेल खेल रही है। जातिगत आरक्षण के नाम पर सामान्य वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग पर कभी एससी एसटी एक्ट, कभी जातिगत आरक्षण, तो कभी अल्पसंख्यकों को सुविधाएं देने के नाम पर अत्याचार हो रहा है। दिन-ब-दिन सामान्य वर्ग की स्थिति बद से बदतर हो रही है। नानक चोपड़ा ने कहा की सामान्य वर्ग केंद्र सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत करवाने के लिए बार-बार मांग पत्र देकर थक चुका है, अब भगवान के समक्ष विनती पुकार के इलावा उनके पास कोई रास्ता नही है, क्योंकि भाजपा हर बार यह कहते हुए अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास करती है कि वे श्रीराम को लाए हैं। चोपड़ा ने कहा की भाजपा ने प्रभु श्री राम द्वारा स्थापित रामराज का हवाला देते हुए देश में रामराज लाने की बात कहकर सत्ता हासिल की थी। लेकिन जातिवाद की राजनीति करके भाजपा रामराज के विपरीत चल पड़ी। उन्होंने कहा कि जब तक देश में जातिगत आरक्षण है तब तक रामराज नही आ सकता, क्योकि प्रभु श्री राम अपने राज में सभी वर्गों से बराबर स्नेह करते थे।
इस मौके जिला सीनियर उपप्रधान गगन ग्रोवर, महासचिव विशाल चौधरी, शहरी प्रधान तरसेम जंड, जिला वाईस प्रधान सोनू धवन, गगन ग्रोवर, सुरेश कुमार, राज कुमार, सतीश कुमार, हैप्पी सेठी, कृष्ण, महिला विंग की जिला उपप्रधान नीतू चोपड़ा, मोनिका ग्रोवर आदि उपास्थि थे।

पंजाब प्रदेश प्रबंधक व स्पैशल रिपोर्टर।
आखिरी सच।