शादी-ब्याह के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक अंदाज तो कभी स्टेज पर ही दोनों में अनबन की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कई मौकों पर यह देखा गया है, कि जयमाला के दौरान ही दूल्हा-दुल्हन आपस में भिड़ जाते हैं। अब जो शादी का वीडियो सामने आया है वो इसी कड़ी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टेज पर दूल्हे से दुल्हन नाराज हो जाती है और भरी महफिल में तमाsशा मचा देती है।
दूल्हे पर भड़की दुल्हन
शादी में यूं तो लड़का- लड़की काफी खुश दिखाई देते हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। स्टेज पर आते ही दूल्हा अपनी दुल्हन को कुछ कहता है। लेकिन उसकी अदा दुल्हन को पसंद नहीं आई और वो सबके सामने उंगली दिखाकर दूल्हे को झाड़ने लगती है। दूल्हा काफी शर्मिंदगी महसूस करता है और शादी छोड़कर जाने लगता है। काफी मान मनौव्वल के बाद वो वापस स्टेज पर आता है।
दुल्हन की हरकत से दूल्हे का बना मजाक
सारे बारातियों के सामने जिस तरह से स्टेज पर दुल्हन अपने दूल्हे झाड़ती है, उससे उसका मजाक बनकर रह जाता है। इसी बात से खफा होकर वो बारात लेकर लौटना चाहता था। लेकिन जैसे- तैसे उसे फिर से लड़की वालों ने मना लिया। वीडियो को DHAKAD REACTION & GAMING नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। अभी तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।