कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का 95 वर्ष की आयु में निधन।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंडित सुखराम बीमार चल रहे थे और उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, उनके ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। अनिल शर्मा ने बताया कि आज तड़के करीब 1:30 बजे उनके पिता पंडित सुखराम का निधन हो गया। पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को आज शाम तक मंडी लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार कल उनके गृहजिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा।
पोते ने किया फेसबुक पोस्ट-अब फोन की घंटी नहीं बजेगी
पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने भी उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। पंडित सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS, Delhi) में भर्ती कराया गया था। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समय नहीं बताया गया है। आश्रय शर्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट में बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है।
Senior Congress leader and former Union Minister Pandit Sukh Ram passes away at the age of 95, says his son Anil Sharma
He was admitted to the AIIMS, New Delhi and was undergoing treatment for brain stroke.
https://aakhirisach.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220222-WA0011.jpg(File Pic) pic.twitter.com/ygiMUmW0gJ
— ANI (@ANI) May 11, 2022