GA4

घर में तिरंगा फहराने वालों के लिए जरूरी खबर, दिन रात राष्ट्रीय झंडे फहराने की अनुमति!

Spread the love

भोपाल. देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर इस बार हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. इसमें आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराने को कहा गया है। नागरिकों ने ऐसा किया भी है। पूरे प्रदेश और राजधानी में भी घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। घरों में तिरंगा लहराने के कुछ नियम हैं जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बाकायदा अधिकारिक रूप से दी जानकारी

इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बाकायदा आधिकारिक रूप से जानकारी भी दी थी. भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए नए नियम के अनुसार अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराए जाने की अनुमति दी गई है। इसके तहत अब एक आम भारतीय नागरिक अपने घर पर 24 घंटे यानि दिन-रात राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है।

घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर भी 24 घंटे झंडा लहरा सकते

घर के साथ ही नागरिक अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर भी 24 घंटे झंडा लहरा सकता है। इसके लिए भारतीय ध्वज संहिता 2002 में बदलाव किया गया है।

उच्चाधिकारियों द्वारा बच्चों के शोषण का विरोध अध्यापिका एकता हुई जातिवाद का शिकार, नौकरी से बहिस्कृत, छात्र व अध्यापक, एकता के पक्ष में।

कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल द्वारा लड़ी गई लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में प्रत्येक नागरिक को सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति प्रदान

फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भी इस पर खुशी जताई थी. जिंदल ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक बहुत ही प्रगतिशील निर्णय है।गौरतलब है कि जिंदल द्वारा लड़ी गई लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में प्रत्येक नागरिक को सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति प्रदान की थी।भारत के ध्वज संहिता 2002 के संशोधन के बाद अब निम्नानुसार पढ़ा जाएगा-जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या जनता के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, उसे दिन-रात फहराया जा सकता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!