हजारीबाग कोल्हू- बेडम के जंगल से नरकंकाल बरामद, अटकाडीह, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह निवासी हरिनाथ तिवारी ने मामला दर्ज कराया, कंकाल उनके 22 वर्षीय पुत्र संजीत की।
टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोल्हू- बेडम के जंगल से नरकंकाल बरामद हुआ है। इसको लेकर अटकाडीह, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह निवासी हरिनाथ तिवारी ने टाटीझरिया थाना में मामला दर्ज कराया है।
जिसमें बताया गया है कि उसका पुत्र संजीत कुमार तिवारी (22 वर्ष) जनवरी 2022 से घर से गायब था। बगोदर थाना में अमीत तिवारी ऊर्फ डीके, राजेश कुमार महतो, पिंटु कुमार महतो, कृष्णा कुमार महतो को पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा था।
पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि संजीत कुमार तिवारी और उमेश मंडल उसके ही सरगना के सदस्य थे। कुछ माह पूर्व रुपयों की लेनदेन में उसके बीच विवाद हो गया था और उमेश गिरि के कहने पर अमीत तिवारी और राजेश महतो ने संजीत कुमार तिवारी और उमेश मंडल की हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टाटीझरिया के कोल्हू- बेडम जंगल से शव का अवशेष बरामद किया।
सूचना पाकर पुलिस और संजीत के पिता स्थल पर पहुंचे जहां देखा कि क्षत- विक्षत अवस्था में शव का अवशेष जमीन पर पड़ा है। जिसकी टीशर्ट, पैंट, कड़ा देखकर संजीत के पिता को विश्वास हुआ कि वह उसका बेटा संजीत है। उमेश मंडल का शव बरामद नहीं हुआ था। संजीत के पिता ने एनएसपीएम के मुखिया उमेश गिरि चकचकु विष्णुगढ़, अमीत तिवारी पीरटांड़ गिरिडीह, राजेश कुमार महतो हुरलूंग चतरोचट्टी, राज कुमार गोस्वामी अलगवारा, चितरा देवघर और राहुल सिंह पिरोधा, गायघाट मुजफ्फरपुर बिहार पर उसके बेटे की हत्या कर जंगल में फेंक देने का आरोप लगाया है।
स्थल से पुलिस ने सिल्वर कलर की गोलाकार कड़ा, मिट्टी से सना दो जींस बेल्ट सहित मिट्टी से सना एक टीशर्ट और मिट्टी से सना अंडरवियर बरामद किया है।