GA4

राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इण्टरमीडिएट कालेज की रसोईयों को विगत 8 महीनों से नही मिला मानदेय, गरीबों की आह से तो डरो योगी जी।

Spread the love

रायबरेली। महराजगंज कस्बे के राजा चंद्रचूर्ड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जूनियर सेक्शन में खाना बनाने वाली कार्यकर्तियों का बुरा हाल है। जिन्हें 8 महीने से मानदेय न मिलने से उनके परिवारों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

आपको बताते चलें कि, जानकारी के मुताबिक लगभग ढाई सौ बच्चों का खाना बनाने के लिए तैनात तीन कार्यकर्तियां कुसुम पत्नी दिनेश श्रीवास्तव निवासी टाउन एरिया महराजगंज, सविता मौर्य पत्नी रामदेव निवासी पूरे गरीब व प्रेमावती पत्नी राजेश निवासी महराजगंज टाउन एरिया ने बताया कि, उन्हें विगत 8 महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिसके कारण उनकी गृहस्थी नहीं चल पा रही है, और बच्चों की पढ़ाई में भी अवरोध पैदा हो रहा है।



कार्यकर्तिओं ने यह भी बताया कि, स्कूल में पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। सिर्फ एक ही इंडिया मार्का हैंड पंप लगा है, जिससे पानी भर कर लाना पड़ता है, एवं जूठे बर्तनों को वहीं ले जाकर धोना पड़ता है। जबकि विद्यालय में समरसेबल लगा हुआ है, लेकिन विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा रसोई घर तक पाइप भी नहीं उपलब्ध कराई जाती।

तीनों कार्यकर्ताओं ने बताया कि, दशहरा का त्यौहार बीत चुका है। करवा चौथ और दीपावली आने वाली है। परंतु सबका साथ सबका विकास की बातें करने वाली प्रदेश की योगी सरकार में 8 महीने से मानदेय न मिलने से उनका हाल जानने वाला कोई नहीं है। इस ओर अधिकारीगण ध्यान दें, और स्वयं भी गरीब की हाय से बचें तथा अपनी सरकार को भी बचाएं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!