GA4

थानाध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान लोगों को स्वस्थ हेतु किये कामना

Spread the love

बिहार (संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट)।कैमूर- जिला के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा चलाया गया सफाई अभियान। आपको बताते चलें कि धनतेरस दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए जिला के करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के करमचट थाना परिसर में फरसा लेकर सफाई करते हुए नजर आए।



चौकीदारों के साथ साफ- सफाई करते हुए एक थानेदार को शायद ही कभी देखा जा सकता है, पर सिंघम अक्सर अपने कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आते हैं। यही कारण है कि सभी कर्मी उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। सिंघम ने वार्तालाप के क्रम में बताया कि आज प्रकाशोत्सव का प्रथम दिवस है। दिपावाली के पूर्व मनाया जाने वाला यह पर्व धन की प्राप्ति और उसके संवर्धन का उत्सव है।



पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।इस मान्यता के मूल में स्वास्थ्य को सर्वोत्तम धन के रूप में प्रतिष्ठित करने की अवधारणा है।स्वास्थ्य ही वह साधन है जो हमें जीवन के समस्त सुखों के उपयोग के लिए सक्षम बनाता है।



इसलिए स्वास्थ्य संरक्षक अमृत प्राप्ति का यह पर्व धनतेरस के नाम से मनाया जाता है ।जीवन के सबसे बड़े धन की प्राप्ति हेतु प्रथम वाहक भगवान धन्वंतरि की कृपा आप सब पर बनी रहे ।
इसके साथ ही साथ भगवान आपके इष्ट, मित्र, परिवार कुटुंब समाज सबको स्वास्थ्य के साथ धन धान्य से पूरित रखें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!