बिहार। सीवान जिले जिले के एमएच नगर थाना के पतिवाव गांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने मामा के ऊपर शारीरिक संबंध स्थापित उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति बाहर रहता है, जिसका फायदा उसके मामा ने उठाया।
बताया जा रहा है की पीड़ित महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसका पति बाहर रहता था। पति के बाहर जाने के बाद महिला और उसके मामा सत्येंद्र सिंह के बीच शारीरिक संबंध बन गया। दोनों तकरीबन एक साल से शारीरिक संबंध बनते रहे। महिला का आरोप है कि आरोपी मामा सत्येंद्र सिंह उसे वीडियो कॉलिंग कर गंदी- गंदी बात करता था।
दोनों के बीच शारीरिक संबंध का वीडियो उसके मामा ने मोबाइल में कैद कर लिया था। उसी वीडियो के आधार पर मामा ने महिला को ब्लैकमेल भी किया और कई बार धमकी भी दी। इधर, पीडित महिला के पति को इन सभी बातों की जानकारी हुई तो उसने अब अपनी पत्नी को घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। बताया जाता है कि महिला के चार बच्चे भी हैं।
पति द्वारा घर से निकाले जाने और मामा की करतूत को लेकर उसने पुलिस से भी कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। पीडित महिला अब इंसाफ के लिए थाने का चक्कर काट रही है। महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।