रघुराम राजन के निर्देशन ने अमेरिका चीन की बढ़ाई चिंता UPI है मुख्य कारण।
UPI एक ऐसी इंडियन टेक्नोलॉजी जिसने पश्चिमी देशों को चौंकाया है। UPI पेमेंट को भारत ही नहीं विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। भारत में हर दिन 22 करोड़ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होते हैं।
ऑनलाइन पेमेंट UPI के चलते बहुत आसान हो गया है। अब कुछ खरीदने के लिए कैश की नहीं, मोबाइल और इंटरनेट की जरूरत होती है। UPI 2.0 में तो इंटनरेट के बिना भी पेमेंट हो रहा है। मतलब समय के साथ करेंसी और ट्रांजैक्शन का तरीका भी बदला है।
इंडियन UPI ने अपनी कई खूबियों के चलते इंटरनेशनल मार्केट में भी कमाल किया है। अभी एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजने के लिए पेपल, ओएफएक्स, वेस्टर्न यूनियन, स्विफ्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म का यूज करते हैं।
UPI से क्यों परेशान हैं कई बड़ी कंपनियां? कैसे UPI ने बदला ऑनलाइन पेमेंट का मार्केट ? ऊपर दिए फोटो पर क्लिक करें और जानना जरूरी है में देखें UPI की खूबियां..
यूपीआई द्वारा दो बैंक अकाउंट के बीच तुरंत मनी ट्रांसफर किया जा सकता है। और ये सारा काम बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज किये बिना पूरा हो जाता है। जिसके लिए युजर को सिर्फ एक VPA (Virtual Payment Address) को डालकर आसानी से कर सकते हैं।
UPI की फुल फॉर्म Unified Payment Interface
इस प्रोजेक्ट को NPCI (National Payment Corporation on India) तथा RBI (Reserve Bank of India) द्वारा 11 अप्रेल, 2016 को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु किया गया था।
तत्कालीन आरबीआई गवर्नर माननीय डॉ० रघुराम जी राजन ने इस प्रोजेक्ट को 21 सदस्य बैंकों के साथ आरंभ किया. मगर, आज 140 से भी अधिक यूपीआई आधारित बैंक हो चुके हैं।
UPI की विशेषताएं
साल के 365 दिन 24×7 तुरंत मनी ट्रांसफर की सुविधा।
सभी बैंकों के लिए केवल एक ही एप्लिकेशन की जरुरत।
Virtual Address, जिससे सुरक्षा और आसानी होती है। बार- बार अकाउंट होल्डर की जानकारी टाईप करने से मुक्ति।
विभिन्न प्रकार के भुगतान की सुविधा।
पैसा मंगवाने के लिए रिक्वेस्ट भेजने की सुविधा।
शिकायत करने की सुविधा यूपीआई एप में ही मौजूद।
सरकार तथा सरकारी उपक्रमों द्वारा विकसित पेमेंट प्रणाली।
सुरक्षित और तेज।
उपयोग करने में आसान. तकनीकि विशेषज्ञ होने की कोई जरूरत नहीं।
UPI के हमें क्या फायदे हैं– Advantages of UPI
UPI द्वारा दो प्रकार की सेवाएं युजर्स के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। जिनका विवरण इस प्रकार है।
वित्तिय सेवाएं।
गैर- वित्तिय सेवाएं अथवा सामान्य सेवाएं।
वित्तिय सेवाएं
मनी ट्रांसफर करना।
मनी प्राप्त करना।
बिल बुगतान करना।
बैलेंस पूछताछ।
मनी रिक्वेस्ट भेजना
सामान्य सेवाएं
OTP जनरेट करना।
PIN बदलना और बनाना।
Virtual Payment Address बनाना और बदलना।
बैंक खाता जोडना और हटाना।
ट्रांजेक्शन देखना।
QR Code जनरेट करना
किसी ट्रांजेक्शन से संबंधित शिकायत करना।
लेन- देन का पूरा विवरण।
UPI का उपयोग कैसे करें
UPI का उपयोग मोबाईल एप के माध्यम से किया जाता है। और आपको बैंक द्वारा इस सेवा को चालु करवाना पड़ेगा। इसके बाद ही आप यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकेंग़े।
यूपीआई शुरु करने के लिए आपके पास पहले निम्न चीजें होनी आवश्यक हैं।
एक बैंक खाता, मोबाईल नंबर जो बैंक खाता से जुडा होना चाहिए, एक स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट सुविधा होनी चाहिए।
एक डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड) जिससे MPIN बनाया जाएगा।
एक UPI Mobile App
यदि आपके पास ऊपर बताई गई सभी चीजें उपलब्ध हैं. तब आप यूपीआई का उपयोग करने के लिए तैयार है. इसके लिए UPI Registration कराना होगा. जिसका तरीका नीचे बता रहे है. ये तरीका सभी यूपीआई एप्स के लिए है.
सबसे पहले अपनी पसंद का एक UPI App Download कर लिजिए।
अब एप को शुरु कीजिए और पंजिकरण शुरु करने के लिए स्क्रीन पर दिखाई जा रहे निर्देशों का पालन कीजिए।
इसके बाद Virtual ID बना लिजिए।अपना MPIN बना लिजिए (इसके लिए बैंक अकाउंट और एटीएम की जरुरत होगी) और ट्रांजेक्शन शुरु कर दीजिए।
Best UPI Apps के नाम
- BHIM UPI
- PhonePe
- SBI Pay
- HDFC Bank Mobile Banking
- ICICI Pockets
- Axis Pay
- Union Bank UPI App
- PNB UPI
- eMpower Canara Bank UPI
- UCO UPI
- Vijaya UPI
- OBC UPI
- PayTM App
- Baroda MPay
- MAHAUPI
- KayPay
- Yes Pay
UPI सेवा देन वाले बैंकों के नाम
इस प्रोजेक्ट को मात्र 21 सदस्य बैंकों के साथ लॉच किया गया था। मगर आज इसे 140 से भी अधिक बैंक जुड़ चुके है, और अपने ग्राहकों को यूपीआई सेवा मुहैया करा रहे है। नीचे हमने कुछ लोकप्रिय बैंकों के नाम ही दिए है। पूरी सूची आप NPCI की वेबसाईट पर लाईव देख सकते हैं। जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवाया गया हैं।
- Airtel Payments Bank
- Allahabad Bank
- Andhra Bank
- Axis Bank
- Bank of Baroda
- Bank of India
- Bank of Maharashtra
- Central Bank of India
- Dena Bank
- HDFC Bank
- HSBC Bank
- ICICI Bank
- IDFC Bank
- Kotak Mahindra Bank
- PayTM Payments Bank
- State Bank of India
- UCO Bank
- Yes Bank
- Punjab National Bank
पूरी सूची यहाँ देंखे – https://www.npci.org.in/upi-live-members