कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में भी नजर आएगा। जिसके चलते देश में सूतक काल मान्य होगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नजर आएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व से शुरू हो जाता है।
किस राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि व भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा लेकिन भारत में शाम 05 बजकर 20 मिनट पर दिखना शुरू होगा। इसका समापन शाम 06 बजकर 20 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 2 मिनट पर लग जाएगा।
कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण से जुड़ी पौराणिक कथा
समुद्र मंथन के दौरान स्वर्भानु नामक एक दैत्य ने छल से अमृत पान करने की कोशिश की थी। तब चंद्रमा और सूर्य की इस पर नजर पड़ गई थी। इसके बाद दैत्य की हरकत के बारे में चंद्रमा और सूर्य ने भगवान विष्णु को जानकारी दे दी। भगवान विष्णु ने अपने सुर्दशन चक्र से इस दैत्य का सिर धड़ से अलग कर दिया। अमृत की कुछ बूंद गले से नीचे उतरने के कारण ये दो दैत्य बन गए और अमर हो गए।
सिर वाला हिस्सा राहु और धड़ केतु के नाम से जाना गया। माना जाता है कि राहु और केतु इसी बात का बदला लेने के लिए समय- समय पर चंद्रमा और सूर्य पर हमला करते हैं। जब ये दोनों क्रूर ग्रह चंद्रमा और सूर्य को जकड़ते लेते है तो ग्रहण लगता है और इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और दोनों ही ग्रह कमजोर पड़ जाते हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
One thought on “कल होगा दूसरा ग्रहण, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 2 मिनट पर लग जाएगा।”