GA4

13 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद गुप्तांग, स्तन और जीभ काटा, उसे मरा समझ बगीचे में फेंक हुए फरार।

Spread the love

बिहार। समस्तीपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद उसका गुप्तांग, स्तन और जीभ को दांतों से काटा। फिर उसे मरा समझ बगीचे में फेंक कर चला गए। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं, पुलिस मामला प्रकाश में आने के बाद जाँच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि 11 नवंबर, 2022 को 5 दरिदे बच्ची को घर से उठा कर अपने साथ ले गए। इसके बाद सभी पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में बच्ची को घर के पास वाले बगीचे में छोड़ कर चले गए। काफी खोजबीन के बाद बच्ची बगीचे में खून से लथपथ निर्वस्त्र मिली थी। भाकपा माले की स्थानीय टीम को जब इस मामले का पता चला, तब इस घटना का खुलासा हुआ।



स्थानीय ग्रामीण चंदा जमा कर बच्ची का इलाज करा रहे हैं। बच्ची की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। समस्तीपुर के एसपी हृदय कांत ने कहा, “एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। चकमेहसी पुलिस को मुजफ्फरपुर बयान लेने के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन चल रही है। इस घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।”

बता दें कि यह मामला सामने आने के बाद भाकपा माले की टीम भी गाँव पहुँचकर बच्ची के परिजनों से मिली। इस घटना को लेकर भाकपा माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार और पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने परिजनों को आरोपितों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं, बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले बदमाशों को लेकर इलाके में काफी रोष है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की माँग की है।

क्या है पूरा मामला…?

मामला जिले के चकमेहसी थाने के सैदपुर गांव का है, जहां बंजारा परिवार की एक 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद पीड़िता का गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया और उसे मरा बगीचे में छोड़ आरोपी फरार हो गए। उसके गले पर गंभीर घाव के निशान है। वो बोल भी नहीं पा रही है। इसी वजह से आरोपियों की पहचान भी नहीं हो सकी है। वहीं बेहोशी की स्थिति में मिली किशोरी का इलाज जारी है।

गले में चोट के चलते नहीं बोल पा रही बच्ची

मामला 11 नवंबर का है। रविवार शाम गांव में जब भाकपा माले की टीम सूचना पर पहुंची तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि वो उन्हें पहचान गई थी। इसलिए वो उसकी हत्या करना चाहते थे। गला दबाने के बाद वो उसे मरा समझकर भाग निकले। समस्तीपुर के एसपी का कहना है कि चकमेहसी पुलिस को मुजफ्फरपुर बयान लेने के लिए भेजा गया है।

प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट के निशान

बताया जा रहा है कि दरिंदों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा है। उसके ब्रेस्ट पर भी गंभीर घाव के निशान हैं। गले में घाव के चलते लड़की कुछ बोल नहीं पा रही है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार ने ये भी बताया कि वो बच्ची को सिविल अस्पताल भी लेकर गए थे, लेकिन वहां बच्ची को भर्ती नहीं किया।

शरीर पर नहीं थे कपड़े

बताया जा रहा है किशोरी को दिनदहाड़े घर के पास से आरोपियों ने उठाया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे जबरन पास के लीची के बगीचे में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। जिसके बाद परिजन किशोरी को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में ले गए। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का इलाज मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!