बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत भलुही के पूर्व प्रधान और उपभोक्ता भंडार बलिया के अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह (66) की सोमवार की मध्य रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनका गला के साथ ही जबड़ा भी फाड़ दिया था।
हत्या की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार भलुहि के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह खाना खाने के बाद बरामदे में सो गए थे।
मंगलवार को सुबह जब उनकी पत्नी मुन्नी देवी उनके लिए चाय लेकर आयी तो उन्हें खून से लथपथ देख दहाड़ मार कर रोने लगी। रोने की आवाज सुन परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग जूट गए और इसकी सूचना सुखपुरा पुलिस को दी।
सूचना पर सुखपुरा पुलिस के साथ ही कई थानों के पुलिस पहुँच गयी। बताते चलें कि मृतक के साथ ही उनकी पत्नी और भाभी भी प्रधान रह चुकी है। घटना के बाद पूरा परिवार शोक में है
मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या की है। पुलिस सभी बिंदुयों की जांच में जूट गयी है।हत्या की खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया है। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।