GA4

पापा की सिरफिरी परियों कुछ सीखो, श्रद्धा मर्डर केस के बाद, एक से बढ़कर एक खुलासे।

Spread the love

दिल्ली। देश की राजधानी को दहला कर रख देने वाले श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाल की क्रूरता और उसकी बेरहमी ने सबको हिला कर रख दिया है। अब इस मामले में ताजा खुलासा यह हुआ है कि अपनी प्रेमिका श्रद्धा को मौत के घाट उतारने के बाद आफताब ने गूगल पर कुछ सर्च भी किया था। आफताब ने गूगल पर क्या कुछ सर्च किया इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब ने गूगल पर खून को साफ करने के तरीके के बारे में सर्च किया। इतना ही नहीं उसने इसके बाद गूगल पर मानव शरीर रचना को लेकर भी गूगल पर सर्च किया था। क्या इन सच्ची घटनाओं को पढ़कर हमारे देश की गैर मुस्लिम पापा की सिरफिरी परियाँ कुछ सीखेंगी।

मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में साफ हुआ है कि 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया था और इसके बाद उसने डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने गूगल पर मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा ताकि उसे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े- टुकड़े करने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जब्त किया है और इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच के बाद पुलिस आफताब के इस कबूलनामे को सच मानेगी। पुलिस ने कहा, गूगल पर सर्च करने के बाद उनके श्रद्धा के खून के धब्बों को जमीन से साफ किया। इसके लिए उसने कैमिकल का इस्तेमाल किया और गंदे कपड़ों को फेंक दिया।’ इसके बाद उसने डेड बॉडी को बाथरूम में रखा और नजदीक की दुकान से एक फ्रिज खरीद कर ले आया। बाद में उसने डेड बॉडी के कई टुकड़े किये और फ्रिज में डाल दिये।

जिस कमरे में श्रद्धा को काटा उसी कमरे में सोता था

दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के पिता की शिकायत मिलने के बाद 10 नवंबर को एफआईआर दर्ज हुआ था। इसके बाद से पुलिस इस मामले की गहरी तफ्तीश में लगी थी। पुलिस ने बताया कि आफताब उसी कमरे में हर दिन सोता था जिस कमरे में उसने श्रद्धा के कई टुकड़े किये थे। फ्रिज में रखने के बाद वो अक्सर उसका चेहरा देखता था। फ्रिज से सभी अंगों को फेंकने के बाद आफताब ने फ्रिज को भी साफ किया था।



श्रद्धा से पहले कई लड़कियों से आफताब का रिश्ता

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है, कि श्रद्धा से पहले आफताब का कई लड़कियों से रिश्ता था। इस अपराध को करने से पहले उसने कई क्राइम मूवीज और वेब सीरिज देखी थी। इसमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरिज भी शामिल है। आफताब ने कबूल किया है कि शादी की बात को लेकर उनके बीच कई बार लड़ाई भी हुई है। इस मामले में फिलहाल आफताब पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। महरौली पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ है।

श्रद्धा के 35 टुकड़ो को एक- एक कर फेंक आया

दिल्ली पुलिस ने छह महीने पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया तो सबकी आंखें फटी की फटी ही रह गईं। पुलिस ने 28 साल की श्रद्धा की हत्या के मामले में उसके लिव- इन पार्टनर को पकड़ा। आरोप है कि उसने हत्या के बाद श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किये थे। उसने इन टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ले जाकर फेंक दिया था। आफताब मुंबई का रहने वाला है। श्रद्धा के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया। अदालत ने आरोपी आफताब को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

आफताब और श्रद्धा की पहली जान- पहचान एक डेटिंग साइट पर हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई के एक कॉल सेंटर में मिले। करीब 3 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे और फिर बाद में दिल्ली आकर शिफ्ट हो गये। यहां आने के बाद श्रद्धा ने आफताब पर शादी करने का दबाव बनाया। दोनों एक साथ छतरपुर में एक किराये के मकान में रहने थे। शादी का दबाव बनाने की वजह से आफताब ने श्रद्धा का बेरहमी से कत्ल कर दिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!