GA4

कस्टम विभाग ने एक दिन में 32 करोड़ कीमत का 61 किलो सोना किया जब्त।

Spread the love

मुंबई। एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है। मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल। मुंबई कस्टम विभाग के इतिहास में एयरपोर्ट पर एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी।

कस्टम विभाग के मुताबिक, पहले मामले में 4 भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे। उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था। चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छिपाई गई थीं।



ट्रांजिट समय के दौरान दोहा हवाई अड्डे पर सूडानी नागरिक ने यह बेल्ट इन लोगों को सौंपे। कतर एयरवेज की उड़ान संख्या QR-556 में दोहा से आने वाले 4 भारतीय यात्रियों को रोका गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वे तंजानिया से आ रहे हैं। सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बेल्ट में छिपी हुई थीं, जिसमें कई जेबें थीं।

पूछताछ के दौरान सभी चार यात्रियों ने कबूल किया है कि उन्हें एक अज्ञात सूडानी ने दोहा हवाई अड्डे पर सोना सौंपा। हालांकि, उस यात्री ने इनके साथ यात्रा नहीं की, अब चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

11 नवंबर को ही एक दूसरे मामले में मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने विस्तारा फ्लाइट से दुबई से पहुंचे तीन यात्रियों (एक पुरुष और दो महिलाएं) से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किलोग्राम सोना जब्त किया। मोम के रूप में सोने का पेस्ट यात्रियों ने अपने जींस पैंट की कमर के पास छिपाया था। तीन यात्रियों में से 60 साल की एक महिला यात्री व्हील चेयर पर थी। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!