GA4

जाने मानें एक्टर जितेंद्र कुमार के एक्टर बेटे फिल्म गोलमाल के गूँगे का आज है जन्मदिन।

Spread the love

नई दिल्ली। बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर तुषार कपूर बिन शादी बाप बना था ये स्टार
एक्टर तुषार कपूर का आज जन्मदिन है। तो आइए उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं। एक्टर से जुड़ी खास बातें।

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर तुषार कपूर का आज जन्मदिन है। जितेंद्र के बेटे तुषार ने अपने शुरुआती कॅरियर में कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया। लेकिन वह इंडस्ट्री में कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं की। लेकिन एक्टर अपने गूंगे के रोल के लिए आज भी मशहूर हैं। उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ में गूंगे का रोल अदा किया, जिससे वह काफी पॅापुलर हुए।



तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपने कॅरियर की शुरुआत की। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक्टर के ऑपोजिट काम किया। इसके अलावा एक्टर ने फिल्म ‘क्या दिल ने कहा’, ‘ये दिल, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। हालांकि उनकी कोई फिल्म खास नहीं चली। साल 2006 में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ से एक बार फिर इंडस्ट्री में लौटे। इसके बाद तुषार ने ‘गोलमाल 2’ में भी काम किया।

गौरतलब है कि तुषार आज भी सिंगल है। उन्होंने शादी नहीं की, लेकिन पिता बनकर तुषार ने सबको हैरान कर दिया था। वह एक बेटे के सिंगल पिता हैं। तुषार आईवीएफ तकनीक के जरिए पिता बने थे। साल 2016 में सेरोगेसी के जरिए पिता बने।


Share
error: Content is protected !!