GA4

पूणे कंटनेर ने गाड़ियों को टक्कर मारी ब्रेक फेल होना रहा कारण, 48 गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त 50 से ज्यादा घायल, 3KM तक लगा जाम।

Spread the love

महाराष्ट्र। पुणे- बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके बाद कंटनेर वडगांव पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया।

हादसे के बाद तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा



सिंहगढ़ व दत्तवाड़ी थाना के अधिकारी व कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इसके अलावा 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर सोहेल शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज मंगेशकर और नवले हॉस्पिटल में किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है और कुछ को फर्स्ट एड देकर घर जाने दिया गया है। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया है। उसका इलाज करवाया जा रहा है। ब्रेक फेल होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

फायर ब्रिगेड ऑफिसर सुजीत पाटिल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। इससे ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने 48 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।


Share
error: Content is protected !!