जयराम रमेश नें राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस की संजीवनी की।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा LIVE, राहुल की यात्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी…जयराम रमेश।
बुरहानपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच गई है। महाराष्ट्र के आखिरी पड़ाव जलगांव जामोद से सुबह करीब 6 बजे रवाना हुई राहुल गांधी की यात्रा ने बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। करीब 7 बजे राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। कार से उतरते ही राहुल गांधी की आरती उतारी गई। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद राहुल गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरुरत नहीं है।
– यात्रा के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी तो है ही साथ ही देश में राजनीतिक परिवर्तन का भी संकेत है।
– गरियापुर में टी ब्रेक के लिए रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा।
– 10 मिनट के टी ब्रेक के बाद फिर आगे रवाना होगी यात्रा।
– स्थानीय नेता आरएस पाटिल के यहां यात्रा का टी ब्रेक।
– बोरदली से 7-8 किमी. आगे गरियापुर पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा
– दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी राहुल गांधी के साथ यात्रा में साथ मेें पैदल चल रहे हैं, कमलनाथ गाड़ी में बैठे।
– राहुल गांधी बोदरली में मंच से करीब 11 मिनट बोले
– राहुल ने कहा- जब कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई तो विपक्ष के लोगों ने कहा था यात्रा लंबी है। पूरा नहीं किया जा सकता है।
– हम मध्यप्रदेश में 370 किमी चलेंगे। श्रीनगर में तिरंगे को लहराएंगे।
– यात्रा का लक्ष्य- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया गया है, उसके खिलाफ ये यात्रा है। उसके खिलाफ लड़ना है।
बुधवार सुबह 6 बजे महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना होकर करीब 7 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया…
– राहुल ने कहा देखिए, तरीका क्या है बीजेपी का। सबसे पहले डर फैलाना। इसके बाद नफरत। हमें न्याय चाहिए।
– यात्रा में हम लोगों की बात सुनते हैं। हम मुंह बंद, कान खुले रखते हैं। हम अपने मन की बात नहीं कहते। हम 7 घंटे चलते हैं। हम सबके मन की बात सुनते हैं। युवाओं के मन की बात क्या है। मजदूरों के मन की बात क्या है? व्यापारियों के मन की बात क्या है?
हम हमारे मन की नहीं आपके मन की बात करेंगे- राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने केन्द्र व मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। स्वागत सत्कार के बाद मंच से राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है, ये सपना पूरा करने भरपूर कोशिश करेगा लेकिन आज भारत मे सपने पूरे करना मुश्किल हो गया है।
*एक और सहयोगी भाई नें मुद्दे को जगह दी अपने प्लेटफार्म पर*
शिक्षा महंगी हो गई है, लाखों खर्च करना पड़ता है। ऐसे में अगर शिक्षा पूरी करने के बाद यदि किसी को डॉक्टर बनने के बजाय मजदूर बनना पड़े तो क्या कहेंगे। राहुल ने कहा कि हमें ऐसा हिंदुस्तान चाहिए जहां आम आदमी अपना सपना पूरा कर सके। लेकिन आज देश में महज 3 – 4 उद्योगपति ही अपना सपना पूरा कर सकते हैं। हमे न्याय का हिंदुस्तान चाहिए। बेरोजगारी का हिंदुस्तान नहीं चाहिए। हमारे मन की बात नहीं, आपकी बात करेंगे। युवाओं की, आम जन की, मजदूर की बात सुनेंगे। जब चलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान होगी लेकिन आप देखना सब आपके साथ जुड़ेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा का आज का रूट
– 10 बजे सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी यात्रा।
– 3.30 बजे जेवियर स्कूल से यात्रा फिर शुरु होगी।
– शाम 7 बजे यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी जहां इवनिंग ब्रेक होगा।
– इंजीयनरिंग कॉलेज झिरी में नाइट स्टे रहेगा।