शान्ति दूत आसिफ ने मेरे भाई को फेंकवाया भठ्ठी में, CCTV फुटेज भी गायब किया’, फैक्ट्री मैनेजर की मौत, भाई का फैक्ट्री मालिक पर आरोप।
उत्तर प्रदेश। हापुड़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC के फ्री होल्ड एरिया में लोहा गलाने फैक्ट्री की भट्ठी में जलकर उसके मैनेजर अनुराग त्यागी की मौत हो गई है। मैनेजर के परिजनों ने फैक्टरी मालिक आसिफ अली पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
वहीं, फैक्टरी मालिक आसिफ अली का कहना है कि मैनेजर अनुराग त्यागी ने भट्ठी में कूदकर आत्महत्या की है। इसको लेकर शुक्रवार (25 नवंबर 2022) की देर शाम तक परिजनों का हंगामा जारी रहा। वहीं, पुलिस मैनेजर के शव को तलाश करने में जुटी रही। फैक्ट्री की भट्ठी की आग को बुझाने में तीन दिन का समय लग सकता है। ऐसे में पुलिस फैक्ट्री को तीन दिनों के लिए सील कर दिया है।
बता दें कि लोहा गलाने के लिए जिस भट्ठी का इस्तेमाल किया जाता है, उसका तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है। 100 डिग्री पर पानी गर्म होने लगता है। ऐसे में 1600 डिग्री के तापमान में गिरते ही शरीर राख हो गया। पुलिस को अब भट्ठी के ठंडा होने के लिए तीन-चार दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद शव के अवशेषों में वह जुटेगी।
मृतक के भाई अरुण त्यागी ने बताया कि उनके भाई सुबह फैक्टरी गए थे। सभी कर्मचारियों को काम पर लगाकर वे खुद काम में लग गए। इस बीच किसी बात को लेकर फैक्टरी के मालिक आसिफ अली से अनुराग का विवाद हो गया। इसके बाद आसिफ ने अनुराग को भट्ठी में फेेंकवा दिया।
ये लोहा गलाने की भट्ठी है। टेम्प्रेचर करीब 1600 डिग्री है। इस भट्टी में फैक्ट्री मैनेजर अनुराग त्यागी जिंदा जलकर मर गए। लाश राख बन गई। भट्ठी 3 दिन बाद शांत होगी, तब पुलिस इसके अंदर जांच करेगी। फैक्ट्री मालिक आसिफ अली पर हत्या का आरोप है। #Hapur #Up pic.twitter.com/I2aavBRN4O
— Sachin Gupta (@sachingupta787) November 25, 2022