शैलजा ठाकुर ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, हिंदू देवी- देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही हो अन्यथा व्यवस्था होगी जिम्मेदार।
कालका 30 नवम्बर। शिव सेना हिन्द की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) शैलजा ठाकुर ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। क्योंकि पास्टर की एक वीडियो वायरल हो रही है।
जिसमें पास्टर अंकुर नरुला लोगों को संबोधित करते हुए कह रहें हैं, कि लोग देवी माता के दर्शन के लिए पहाड़ों पर जाते हैं, और जब आ रहे होते हैं। तब उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है। जब दुर्घटना में श्रद्धालु मरते हैं तो क्या देवी माता को पता नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि देवी माता असली नहीं है। हमारे भगवान असली हैं। उनकी इन बातों से हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा है। अतः जल्द से जल्द सरकार इसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करे। शिव सेना हिन्द किसी भी क़ीमत पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान बर्दास्त नहीं करेगी।
होशियार पुर में करणी सेना नें सौंपा ज्ञापन।