GA4

रायबरेली में मिलावट खोरों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने नौ मिलावटखोरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना।

Spread the love

रायबरेली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की सेहत के लिये फिक्रमंद है। मुख्यमंत्री ने खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं। सीएम के आदेश के बाद प्रदेश की मशीनरी मिलावटखोरों पर लगातार सख्त रूख अपनाये हुए हैं। रायबरेली में मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने नौ मिलावटखोरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह लोग जीरे में फूल झाड़ू का झाड़न मिलाकर बेचते थे।



9 दिसंबर 2019 को महराजगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के कुछ व्यापारी जीरे में फूल झाड़ू के बीज मिलाकर उसकी ट्रेडिंग नोएडा, राजस्थान और गुजरात में कर रहे हैं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर कस्बे के आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी में टीम की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गई, जब व्यापारी सतेंद्र केसरवानी, दिनेश कुमार, पंकज ठठेर, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद बारी, मूल चंद साहू, प्रशान्त साहू, पवन गुप्ता और अमित प्रकाश वर्मा के यहां भारी मात्रा में झाड़ू के बीज मिले, जिनका व्यापार दूसरे प्रदेशों मे होता था। जहां से ये प्रोसस होकर जीरे के रूप में बाजार में बिकता था। खाद्य विभाग ने उस नकली जीरे का सैम्पल भरा साथ ही पुलिस ने सभी नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जबकि खाद्य विभाग ने इन मिलावटखोरों के खिलाफ एडीम कोर्ट में मामला चलाया।



कोर्ट ने डेढ़ का लगाया जुर्माना

महराजगंज के व्यापारियों द्वारा लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने के मामले में आज एडीम प्रशासन अमित कुमार ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपियों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया है। गुरुवार एडीएम प्रशासन अमित कुमार की कोर्ट ने इस काम में लिप्त नौ अलग- अलग फर्मों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया। इनमें से एक फर्म इलाके के नेता के भतीजे की बताई जा रही है। एडीम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि आरोपी जीरा में फूल झाड़ू के बीज मिलाकर बेचते थे।


Share
error: Content is protected !!