बिहार। समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहदीपुर के समीप एक अधेड़ महिला के शव मिलने पर यह बात जंगल मे आग की तरह बात फैल गयी। उक्त मृतक महिला की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के फूलपथार ग्राम के फुलेन पासवान के 45 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है।
जबकि रंजू देवी के पिता जो समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र पासवान ने हसनपुर थाना में लिखित शिकायत किया था कि मेरी बड़ी पुत्री रंजू देवी गाय के चारा के लिये घास काटने हसनपुर थाना क्षेत्र रामपुर गई थी। जो वापस नही लौटी तब मेरे दमाद फुलेन पासवान ने खोजबीन करने गया तो मालूम हुई कि उसके साथ 4 से लड़का ने रैप कर मोटरसाइकिल से कही ले गया जो लड़का रैप किया था।
वे सब नयानगर ग्राम के लालबीर सहनी के दुकान पर शराब पीने के बाद घटना का अंजाम दिया है।
उन्होंने हसनपुर थाना अध्यक्ष पर लापरवाही बरतने के कारण इस प्रकार के घटना होने की बात बताया है। आज ये लोग इस मामले को लेकर समस्तीपुर एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो मालूम हुई कि उनके पुत्री की हत्या कर दिया गया है तथा पुलिस को लाश मिली है। अब वे हत्यारे पर केश दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे है।