GA4

आखिरी सच की खबर का असर रेल अधिकारियों ने मृतक हरिकेश दुबे की पत्नी को सौंपा पाँच लाख रुपये का चेक।

Spread the love

सुल्तानपुर। क्षेत्रीय महामंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे गोपीनाथपुर परिवार को दिया दिलासा, नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में बीते शुक्रवार को अलीगढ़ के पास सम्बल घुसने से एसी बोगी में सवार हरिकेश दुबे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।



घटना के बाद शव लेने अलीगढ़ पहुंचे परिजनों को रेल अधिकारीयों ने पंद्रह हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने की पेशकश की थी। जिसे मृतक हरिकेश दुबे के परिजनों ने नकार दिया था। प्रकरण मीडिया और सोसालमीडिया में ट्रेंड करने लगा। इसके बाद सांसद श्रीमती मेनका गांधी व पूर्व रेलवे अधिकारी व पूर्व विधायक देवमणि दुबे के प्रयास से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रकरण को संज्ञान में लिया।

अलीगढ़ चलती नीलांचल एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा तोड़कर लोहे की रॉड से सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे की मौत रेलवे नें किया 15 हजार मुआवजे की घोषणा, डूब मरो सवर्णों चुल्लू भर पानी में।

विभाग नें आखिरी सच की समाचार के तत्काल बाद पाँच लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। सोमवार दोपहर बाद उत्तर मध्य रेल मुख्यालय प्रयागराज से प्रियरंजन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, व सुल्तानपुर से वाणिज्यिक निरीक्षक आनंद स्वरूप गोपीनाथपुर पहुंचे। जहां मृतक हरकेश की पत्नी शालनी को पाँच लाख का चेक दिया।



इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिलाप्रभारी शंकर गिरी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने मृतक हरकेश के पिता संतराम दुबे को आश्वस्त किया पार्टी व सरकार उनके दुख में साथ है।जिलाध्यक्ष हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया।


Share
error: Content is protected !!