जेएनयू में प्रदर्शन करते हुए आजाद सेना प्रमुख अभिषेक आजाद को उनके 200 समर्थकों के साथ पुलिस नें किया गिरफ्तार।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में कुछ दिन पहले ब्राह्मण विरोधी नारे और दीवारों पर ब्राह्मणों भारत छोड़ो जैसे नारे लिखने की वारदात हुई थी। इसके बाद से सर्व ब्राह्मण समाज में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार शाम को सेंधवा के सर्व ब्राह्मण समाज ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई, इस घटना का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम सेंधवा एसडीएम अभिषेक सराफ को ज्ञापन सौंपा।
आजाद सेना ने शंखनाद कर दिया है।
ब्राह्मण बनियों की ललकार,
सुन ले अब सारे गद्दार।।#JNU_के_गुंडों_भारत_छोड़ो pic.twitter.com/vzBzJuCzZe— Abhishek Shukla (@AzadSenaChief) December 6, 2022
सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
ज्ञापन के माध्यम से सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने मांग की है कि देश को तोड़ने के लिए कुछ विपरीत मानसिकता एवं असुर शक्तियां विश्वविद्यालय में पनप रही है। देश को तोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। ऐसी विचारधारा के लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।
मुझे एवं 200 साथियों को JNU मेन गेट से वसंत कुंज थाने में गिरफ्तार कर लिया गया हैं l
ब्राह्मण चुप नहीं रहेगा l अंतिम सांस तक लड़ेंगे lआप सभी निश्चिंत रहे हम ठीक हैं l pic.twitter.com/HHXuTO3JQa
— Abhishek Shukla (@AzadSenaChief) December 6, 2022