GA4

दोस्त के सामने बीवी को परोसने वाले गिरफ्तार आरोपित सुपरवाइजर को पुलिस ने भेजा जेल।

Spread the love

मुरादाबाद। शहर के होटल में दोस्त के सामने बीवी को परोसने वाले गिरफ्तार आरोपित सुपरवाइजर को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड की रहने वाली एक महिला लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। इसी समय फैक्टरी के सुपरवाइजर महाराज सिंह की नजर महिला पर पड़ गई।



आरोप है कि शादी का झांसा देकर सुपरवाइजर ने महिला के साथ संबंध बनाए। काफी दबाव बनाने पर वह महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। इसके बाद उसने हर्बल पार्क के समीप एक मंदिर में शादी किया। 17 नवंबर को उसने आर्य समाज मंदिर दादरी गौतम बुद्ध नगर में धर्म परिवर्तन कर नया नाम दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि इस बीच उसने दवा देकर महिला का दो बार गर्भपात भी कराया था। इसके बाद महाराज सिंह उसे डासना स्थित एक होटल में लेकर गया। मध्य रात्रि में महाराज सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।



डर के चलते महिला होटल से भाग निकली। महिला का कहना था कि महाराज सिंह 17 फरवरी 2023 को एक अन्य युवती से शादी करने वाला है। इस बात की जानकारी मिलने पर शक सही निकला कि महाराज सिंह धर्म परिवर्तन कराकर युवतियों को अपना शिकार बनाता है। इस मामले में पुलिस ने महाराज सिंह के खिलाफ कई धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मामले में निरीक्षक हरिशंकर ने विवेचना के दौरान रविवार को जयंतीपुर गली निवासी आरोपित महाराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Share
error: Content is protected !!