GA4

पॉपुलर एक्ट्रेस वीणा कपूर के बेटे ने उनकी हत्या कर दी, पॉपुलर एक्ट्रेस नीलू कोहली ने लिखा।

Spread the love

निंदनीय। साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खास नहीं रहा है। इस साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई शॉकिंग खबर सामने आई है। साल बीतने से पहले फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पॉपुलर एक्ट्रेस वीणा कपूर के बेटे ने उनकी हत्या कर दी है। मौत के घाट उतारने का कारण प्रॉपर्टी थी। बेटे ने 74 साल की मां का कत्ल कर दिया।



एक्टेस के बेटे की पहचान सचिन कपूर के रूप में की गई है। सचिन का अपनी मां वीणा कपूर के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। दोनों के बीच काफी समय से संपत्ति विवाद चल रहा है। हत्या के मामले में पुलिस ने घर के नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है।



एक्ट्रेस के दो बेटे

एक्ट्रेस वीणा कपूर के दो बेटे हैं उनका बड़ा बेटा यूएसए में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। खबरों के अनुसार सचिन पहले टीजर के के रुप में काम करते थे। लेकिन फिलहाल उनके पास जॉब नहीं है, वह अपनी मां के साथ जुहू में चार बेडरूम के फ्लैट में रहते थे।

सेलेब्स ने जताया दुःख

सुल्तान, गुंड़े और भारत जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस नीलू कोहली ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा- वीणा जी आपके साथ जो हुआ बहुत ही गलत  हुआ है। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया है। क्या बोलू शब्द ही नहीं है। कई साल स्ट्रगल किया है। आपकी आत्म को शांति मिले।


Share
error: Content is protected !!