बाँलीवुड के नाम नही रहा खास 2022, अब 2023 से है खास अपेक्षा।
नई दिल्ली। 2022 ने कई सारी अच्छी यादे दीं बहुत सी उपलब्धियां देश के नाम हुईं। हालांकि बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। इस साल हिट फिल्मों का अकाल पड़ा रहा। हालांकि आने वाले साल से लोगों को काफी उम्मीदें क्योंकि अगला साल कई सारी फिल्में अपनी झोली में ला रहा है।
movies release in 2023
2022 बॉलीवुड के हिसाब से उतना अच्छा नहीं रहा। कुछ ही फिल्में ऐसी रही जो बॉक्स ऑपिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाईं। हालांकि साउथ की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा धमाल मचाया। ‘RRR’, ‘KGF’ और ऐसी ही बहुत सी फिल्में हिंदी दर्शकों को भी बहुत पसंद आईं, लेकिन आने वाला साल बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है क्योंकि नए साल में कई धमाकेदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
1- आदिपुरुष (Adipurush)
साल की धमाकेदार शुरुआत प्रभास की फिल्म से होगी। मकर संक्रांति पर प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ रिलीज होगी। दो दिन बाद साउथ सुपरस्टार विजय की ‘वरिसु’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म 12 जनवरी 2023 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Here it's #Adipurush Poster work #Prabhas Lord shree ram hitting the screens world wide Pongal 2023 💥💥💥🏹🌋 #adipurusheuphoriabegins #Adipurushpongalrelease pic.twitter.com/QzUrMeUHiI
— Janpasha Prabhas SALAAR 💥 (@JanpashaTweetz) October 30, 2022
2. पठान ( pathaan)
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होगी और 2018 में फिल्म ‘जीरो’ के बाद से किंग खान दोबारा 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर लौटेंगे। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।
He always gets a shotgun to the fight! 💥 #Pathaan
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. pic.twitter.com/yFUyy2aMpr— Yash Raj Films (@yrf) December 6, 2022
3- एनिमल (Animal)
एनिमल भी खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर खासा बज देखने को मिसल रहा है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी कर रहे। ‘एनिमल’ 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मौजूद हैं।
FIRST BIGGG NEWS OF 2021… RANBIR KAPOOR IN 'ANIMAL'… #RanbirKapoor, director Sandeep Reddy Vanga [#ArjunReddy, #KabirSingh] and producers #BhushanKumar and #MuradKhetani team up for a new film… Titled #Animal… Costars #AnilKapoor, #BobbyDeol and #ParineetiChopra. pic.twitter.com/3Na6giTq4D
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2020
4- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)
डायरेक्टर करण जौहर काफी समय बाद अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये एक एडल्ट लव स्टोरी होगी जो नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन लड़की की कहानी होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह, शबाना आज़मी होंगे। ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
A special announcement on my special day! Presenting – Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani along with my dazzling supernova Alia Bhatt, directed by the genre himself, kaleidoscopic visionary Karan Johar, & written by Ishita Moitra, Shashank Khaitan & Sumit Roy. pic.twitter.com/yGqqcpLmK8
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) July 6, 2021
5- भोला (Bholaa)
अजय देवगन अपनी फिल्म भोला से जुड़ी चीजें अक्सर शेयर करते रहते हैं। फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अजय देवगन और धर्मेंद्र शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और वही इसमें स्टार भी हैं। अजय देवगन, तबू, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे जैसे कलाकार इस फिल्म में होंगे। इस फिल्म में ड्रग्स की कहानी है जो एक बिछड़े हुए परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म मार्च 30 को रिलीज होगी।
Watch: Ajay Devgn rides a scooter on the sets of 'Bholaa'
Read @ANI Story | https://t.co/D4aFt4tIRl
#AjayDevgan #Bholaa pic.twitter.com/tE9t4SKMiP— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2022
6- टाइगर 3 ( tiger 3)
सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘टाइगर 3’ को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। जैसा कि सलमान खान हमेशा ही करते हैं वो ईद पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। यानी फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।
Belive in tiger Supermacy !! #SalmanKhan #Tiger3 pic.twitter.com/MX7lGkyWhr
— Being_Aarohi™ (@Beingaarohi8) December 7, 2022
7- कभी ईद कभी दीवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali)
बीते दिन ही सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की रिलीज डेट सामने आई है। हालांकि ये फिल्म 30 दिसंबर 2023 के दिन रिलीज होगी लेकिन इसकी रिलीज का 2023 की शुरुआत में आने वाली फिल्मों की कमाई पर असर पड़ेगा।
https://twitter.com/BiggBoss_Tak/status/1536967758331539457?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1536967758331539457%7Ctwgr%5E96aa830ab05aff7ec1d790e5ee453d98922037ff%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fbollywood-news%2Ffrom-tiger-3-to-pathaan-tiger-3-big-budget-movies-release-in-2023-check-full-list-7914177%2F