GA4

48 स्कूली छात्रों को ले जा रही बस खपोली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, ताजा खबर यह तक हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है।

Spread the love

महाराष्ट्र। रायगढ़ जिले में 48 स्कूली छात्रों को ले जारी बस खपोली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा खबर यह है कि हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।



बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीनियर पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने कहा कि छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। बस में बच्चों समेत कुल 52 यात्री सवार थे।

बस मुंबई पुणे एक्सप्रेस- वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। ये बस मुंबई के चेंबूर से मावल के लिए निकली थी। मावल स्थित थीम पार्क में गई थी, और वहीं से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरु कर दिया। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।



शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ छात्रों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share
error: Content is protected !!