GA4

एशियन गेम्स की तैयारी कर रही सुदीप्ति हजेला नें बताया फ्रांस बहुत मंहगा शहर, खाना बनाना व घोड़े की परवरिश खुद करती हैं हजेला।

Spread the love

सुदीप्ति हजेला फ्रांस में कर रहीं एशियन गेम्स की तैयारी, कहा-बहुत महंगा शहर……
खाना बनाने के साथ घोड़े की देखभाल भी खुद ही करती हूं।

भोपाल। एशियन गेम्स 2023 में चाइना के हांगझोऊ शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। 19 साल की सुदीप्ति ने पत्रिका प्लस से बातचीत करते हुए बताया कि मैंने इसी साल स्पेन के जेरेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल ड्रेसाज वर्ग में रजत पदक जीता था। मैंने इस सफलता के साथ ही चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए पात्रता हासिल की थी।
ढाई लाख रुपए महीने किराए पर लिया था घोड़ा
सुदीप्ति मप्र और भारत की पहली महिला घुड़सवार है, जिसने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी संघ की ओर से आयोजित उच्च स्तरीय ड्रेसाज स्पर्धा में पदक हासिल किया था। इस खेल में घुड़सवार और उसके घोड़े के बीच तालमेल बहुत अहम होता है। इसके लिए सुदीप्ति ने करीब 40 लाख रुपए कीमत का घोड़ा खरीदा था। मगर प्रतियोगिता से पहले उसे चोट लग गई। इसके बाद ढाई लाख रुपए महीने किराए पर घोड़ा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि मैं अभी केडब्ल्यू पीएम हॉर्स पर राइडिंग कर रही हूं जिसे नीदरलैंड से मंगवाया है।

मध्यप्रदेश से एकलव्य पुरस्कार मिल चुका 

सुदीप्ति ने अभी तक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दस पदक जीते है, जबकि नेशनल स्तर पर 92 पदक अपने नाम किए हैं। सुदीप्ति को वर्ष 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार प्रदान किया था। वर्ष- 2017 में मप्र सरकार उन्हें एकलव्य पुरस्कार से नवाज चुकी है।
हर खिलाड़ी को खुद ही अपना काम करना पड़ता है
सुदीप्ति ने बताया कि फ्रांस में रहना बहुत महंगा होता है। लाखों रुपए के किराए पर घोड़ा लेने वाले खिलाड़ी भी अपना खाना खुद बनाते हैं। बर्तन धोते हैं। घोड़े की देखभाल भी खुद करना होती है।

Share
error: Content is protected !!