GA4

बर्नार्ड अरनाँल्ट बनें वैश्विक करोड़पति, बर्नार्ड नें यह खिताब एलन मस्क से छीना, फोब्र्स की सबसे बड़े पूजीपतियों में दो भारतीय भी।

Spread the love

विश्व।पूरी दुनिया में सबसे अमीर शख्स के तौर पर जाने जाने वाले एलन मस्क का ताज अब बर्नार्ड अरनॉल्ट ने छीन लिया है। बर्नार्ड अब दुनिया के सबेस अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोब्र्स ने सबसे अमीर व्यक्तियों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें दो भारतीय बिजनेसमैन के नाम भी शामिल हैं।

Elon Musk is no longer richest person in the world, Bernard Arnault replaced Tesla CEO

दुनिया के बिलिनियर्स की संपत्ति को ट्रैक करने वाली संस्था और अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इस नई लिस्ट में ट्विटर, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने का ताज छिन गया है। लिस्ट में अब पहला स्थान बर्नार्ड अरनॉल्ट ने ले ली है, जिससे अब वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में सबसे बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

टॉप 3 में भारतीय भी शामिल
फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दौलत की रेस में एलन मस्क को पछाड़ दिया है। वह 186.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर खिसके एलन मस्क की संपत्ति घटकर 181.3 अरब डॉलर रह गई है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। उनकी संपत्ति 134.5 अरब डॉलर है।

कौन है बर्नार्ड अरनॉल्ट?
आपने फैशन ब्रांड लुई वुइटन का नाम तो सुना ही होगा। यह एक महंगा फैशन ब्रांड है जो डिजाइनर कपड़े बनाता है। बर्नार्ड इसी कंपनी के मालिक हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी लग्डरी गुड्स प्रोवाइडर कंपनी है। बर्नार्ड एक फ्रेंच बिजनेसमैन हैं जो अपनी कंपनी एलवीएमएच मोएट हेनेसी (LVMH Moët Hennessy) के अध्यक्ष और लुइओस विटन समूह (Louis vitton group) के सीईओ (CEO) हैं।
पहले भी बन चुके हैं दुनिया के सबसे अमीर
बर्नार्ड अरनॉल्ट इससे पहले भी दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं, मगर कुछ समय बाद ही उनसे यह खिताब छिन गया था। 73 साल के बर्नार्ड को ग्रैंड ऑफिसियर डे ला लियोन डीहोनूर और कमांडर डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस की मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं।
ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग
1. पहले नंबर पर 186.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

2. दूसरे नंबर पर 181.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क हैं।

3. तीसरे नंबर पर भारत के बिजनेसमेन गौतम अडानी हैं, जिनकी नेटवर्थ 134.5 अरब डॉलर है।

4. चौथे पायदन पर अमेरिका के अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं, जिनकी नेटवर्थ 115.7 अरब डॉलर है।

5. पांचवें नंबर पर अमेरिका के वारेन बफेट हैं, जिनकी नेटवर्थ 108.3 अरब डॉलर है।

6. छठे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं, जिनकी नेटवर्थ 106.9 अरब डॉलर है।

7. सातवें नंबर पर अमेरिका केलैरी एलिसन हैं, जिनकी नेटवर्थ 102.9 अरब डॉलर हैं।

8. आठवें पायदान पर भारत के मुकेश अंबानी हैं, जिनकी नेटवर्थ 92.2 अरब डॉलर है।

9. नौवें नंबर पर 83.0 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ अमेरिकन बिजनेसमेन और गूगल के संस्थापक लेरी पेज हैं।

10. 82.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दसवें नंबर पर स्टीव बाल्मर हैं।

Share
error: Content is protected !!