छत्तीसगढ़। बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिलासपुर शहर के सकरी चौक के पास कार सवार नेता पर अज्ञात हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात से कानून- व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बिलासपुर शहर में बीते बुधवार को कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सकरी चौक के पास कार सवार नेता संजू त्रिपाठी पर अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी निजी कार एमजी हेक्टर से शहर के लिए निकले थे। संजू त्रिपाठी बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे। शहर में दिन दहाड़े कांग्रेस नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है।
इस घटना के बाद एसपी पारुल माथुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। कांग्रेस नेता पर छह राउंड फायरिंग की गई।
इस घटना से पुलिस और कानून- व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेता की हत्या के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
इस घटना का एसपी से लेकर आईजी समेत सभी अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक से अधिक हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, पुराने विवाद की वजह से हत्या होने की आशंका है। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी ने बीते एक दिसंबर को ही अपना जन्मदिन मनाया था और तभी से वह टारगेट पर थे।