GA4

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी समानता, व गरीब संरक्षण, संवर्धन के मुद्दे को लेकर चलायेगी अभियान “एक कदम गाँव की ओर”।

Spread the love

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि, संगठन व पार्टी समानता व गरीब संरक्षण, संवर्धन के मुद्दे को लेकर सदस्यता मुहिम को तेज करेगी।



इस अभियान के तहत 27 दिसम्बर से “एक कदम गाँव की ओर” अभियान का शुभ आरम्भ किया जा रहा हैI रुमित सिंह ठाकुर आज सोलन में पार्टी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा की माँ रेणुका और भगवान परशुराम के दर्शन करने के बाद शिल्लाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र से यह अभियान शुरू किया जायेगा I 27 और 28 दिसम्बर को शिल्लाई के कठवार, चांदनी, बतोन, सतोन में सदस्यता कार्यक्रम होंगेI पछाद के मानगढ जोन में 2 और 3 जनवरी को ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, नारग जोन में यह कार्यक्रम 4 जनवरी को होगाI इन कार्यक्रमों में वे खुद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगेI

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हर विधानसभा के सभी बूथों पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगेI जिसमें विशेष सहयोगी संगठन यह होंगे, जिनमे से प्रमुख नाम यह हैं, देवभूमि क्षत्रिय संगठन, सवर्ण मोर्चा के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी को गाँव स्तर से मजबूत किया जायेगा।

सवर्ण (सब+वर्ण) समाज की इस लडाई को अब घर घर तक ले जाने की जरूरत है। रूमित सिंह ठाकुर ने कहा की नई सरकार से हम मजबूती के साथ सवर्ण आयोग की माँग करेंगे, और इस मुद्दे को समाप्त करवा कर रहेंगे।

रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन, सवर्ण मोर्चा,पार्टी के कार्यकर्ता देशभक्तों का इतिहास जानने के लिए राजस्थान के कई स्थलों का दौरा भी करेंगेI उन्होंने कहा की महिला विंग को और शशक्त किया जाएगाI साथ ही बाल महासभा का गठन किया जायेगा।



इस बैठक में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अलग अलग विधान सभाओ के उम्मीदवार, पदाधिकारी और देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share
error: Content is protected !!