GA4

आखिरी सच की खबर का असर… ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की कल होगी वतन वापसी।

Spread the love

तजाकिस्तान/ भारत/ झारखंड। ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग व बोकारो जिले के सभी 44 मजदूरो की सोमवार सुबह को वतन वापसी होगी।वतन वापसी के लिए सुबह 10:50 बजे सभी मजदूर ताजिकिस्तान से उड़ान भरेंगे और 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगे।वापसी को लेकर परिजनो में खुशी का माहौल हैं।बताते चलें कि दलालो के चक्कर में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर सभी 44 मजदूरों को ताजिकिस्तान पहुंचा दिया। लेकिन समय पर तनख्वाह नहीं मिलने से खाने पीने में हो रही परेशानी की जानकारी मजदूरों ने एजेंट को मोबाइल पर देने की कोशिश की और एजेंट मजदूरों का कॉल कभी रिसीव नहीं करता था।



तजाकिस्तान से 44 भारतीय प्रवासी मजदूरों ने वतन वापसी की गुहार लगाई, मजदूरों नें केंद्र व झारखंड सरकार को त्राहिमाम संदेश भेजा।

जिससे हार कर मजदूरों ने प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली के माध्यम से ताजिकिस्तान से घर वापसी कराने की गुहार लगाई गयी। सिकन्दर अली नें तत्परता दिखाते हुए अपने प्रवासी वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से सारे मिडिया एवं क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। इससे सारे जनप्रतिनिधि एवं मंत्री ने उनके घर वापसी के लिए हरसंभव उपाय कर उनकी वापसी एवं बकाया बेतन का प्रयास किया गया। जिसमें प्रमुख योगदान आभासी मीडिया प्लेटफार्म आखिरी सच नें उक्त खबर को प्रमुखता से अपनें यूट्यूब व वेब पोर्टल पर चलाया था।

जिसके परिणाम स्वरूप तभी मजदूरो का बकाया राशि का भुगतान हो पाया। वही इस मामले को लेकर प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकन्दर अली का कहना हैं कि यह पहली घटना नहीं है जब काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं। वहां पर कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

वतन वापसी करने वाले मजदूरो के नाम

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत लुतयानो के तेजो महतो, चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो।



हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ अंतर्गत खरना तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजु, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, बरहमदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह।

बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा के मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो, बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया शामिल हैं।


Share
error: Content is protected !!