GA4

देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा नें, हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी के साथ शिमला में शिष्टाचार भेंट की।

Spread the love

शिमला। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर व संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने आज हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी के साथ शिमला में शिष्टाचार भेंट की। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री को संगठन के मुद्दों से अवगत करवाया।



रुमित सिंह ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया की संगठन की मुख्य मांग “सवर्ण आयोग” का गठन है और इसके साथ ही पिछली सरकार में जो संगठन के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं पर जो राजनैतिक मुकदमे दर्ज किये गए हैं वह राजनीति से प्रेरित हैं, उन्हें वापिस लिया जाए।



माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया की उनके सभी विषयों पर गहनता से विचार किया जाएगा और जल्द ही कुछ दिनों बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की जायेगी जिसमे सभी मुद्दों पर चर्चा की जायेगी I माननीय मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया की उनके संगठन को नजरंदाज नही किया जाएगा।



इस दौरान मुलाकात करने वालों में हिमाचल प्रदेश से देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के अलग अलग जिलों के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share
error: Content is protected !!